स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सिरसा डेरा सच्चा सौदा संस्थापक के जन्मदिन का भंडारा सिरसा में आज, गाना लांच करेगा राम रहीम !

सांई शाह मस्ताना ने सन् 1948 में की थी डेरा सच्चा सौदा की स्थापना



सिरसा: सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


सिरसा डेरा सच्चा सौदा  ( Dera Sacha Sauda Sirsa )  प्रमुख गुरमीत राम रहीम ( Dera chief sant Gurmeet Ram Rahim Singh ) इन दिनों सुनारिया जेल से 40 दिन की छुट्टी पर जेल से बाहर आया हुआ है और वो लगातार आनलाईन गुरुकुल ( online Gurukul ) के माध्यम से सत्संग ( satsang )कर अपने अनुयायियों को संबोधित कर रहा है। 8 नवंबर को डेरा सच्चा सौदा सिरसा के संस्थापक सांई शाह मस्ताना जी महाराज ( Sai Shah Mastana )का जन्मदिन है। मंगलवार को सिरसा डेरे में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश विदेश से लाखों की संख्या में डेरा अनुयायियों के पहुंचने की बात राम रहीम के भक्त कर रहे हैं। 









डेरा सच्चा सौदा सिरसा (  Dera Sacha Sauda Sirsa ) में हर साल डेरे के संस्थापक सांई शाह मस्ताना जी महाराज के पावन जन्मदिन के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता रहा है। लेकिन डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के जेल में जाने के करीब छः साल बाद डेरा प्रमुख की मौजूदगी में किसी भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। क्योंकि सांई शाह मस्ताना जी महाराज का जन्मदिन डेरा श्रृद्धालु हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा को मनाते रहे हैं। 











डेरा सच्चा सौदा सिरसा ( Dera Sacha Sauda Sirsa ) की मैनेजमेंट की तरफ से हिदायत दी गई है कि डेरा अनुयायियों को यूपी के बागपत के बरनावा आश्रम में नहीं बल्कि सिरसा के शाह सतनाम जी धाम में पहुंचकर भंडारे में शामिल होना है और डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह ( Dera chief sant Gurmeet Ram Rahim Singh ) शाम को सात बजे से रात दस बजे तक आनलाईन गुरुकुल ( Online Gurukul ) के माध्यम से सत्संग फरमाएंगे और डेरा प्रेमियों से रुबरु होंगे। इस दौरान जेल से बाहर आया राम रहीम दिवाली के बाद दूसरा गाना लांच करेगा। जिसके बोल हैं 'जागो दुनिया के लोगों'। इससे पहले दिवाली पर लांच किए गए गाने पर काफी बवाल मचा चुका है और जेल से बाहर निकलने पर हाईकोर्ट ( Highcourt) में याचिका दायर की गई है।









डेरा सच्चा सौदा के श्रृद्धालु डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के मार्गदर्शन में चलते हुए 143 मानवता भलाई के काम कर भंडारे की खुशियां मनाते हैं। चाहे वो डेरा संस्थापक सांई शाह मस्ताना जी महाराज का जन्मदिन हो या फिर डेरे के दूसरे पातशाही शाह सतनाम जी महाराज का जन्मदिन हो या फिर कोई भी मौका हो। वो हर पल को यादगार बनाते हैं।










एक दिन में सर्वाधिक पौधा रोपण का भी है डेरे का रिकॉर्ड


डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह का जन्मदिन 15 अगस्त 1967 को राजस्थान के गुरुसर मोड़िया में सरदार मग्घर सिंह के घर माता नसीब कोर की कोख से हुआ था। डेरा प्रमुख के जन्मदिन को डेरा श्रृद्धालु दुनिया के कौने कौने में पौधा रोपण कर मनाते रहे हैं। एक दिन में कुछ ही समय में सर्वाधिक पौधा रोपण करने का रिकॉर्ड भी डेरा सच्चा सौदा सिरसा के नाम पर दर्ज है। इसके अलावा भी डेरा सच्चा सौदा के नाम अनेक विश्व रिकॉर्ड ( word record ) दर्ज हैं। 




Hindi news> haryana> sirsa >news> dera sacha saudha sirsa ram rahim launch new songs shah mastana, online Gurukul Live, live satsang Dera Sacha Sauda Sirsa Haryana, Bhaskar news Hisar, Jagran news Haryana, hanipreet 







haryana sirsa news dera sacha saudha sirsa ram rahim launch new songs shah mastana

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |