स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

धनौरी की टीम ने फाइनल में लिजवाना की टीम को चटाई धूल, ट्राफी पर कब्जा !

सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता में धनौरी की टीम ने लहराया जीत का परचम !

नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज 

उपमंडल के नजदीकी गांव बुडाना में शाहिद भगत सिंह सर्कल कबड्डी अकेडमी की तरफ से तीन दिवसीय सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। जिसमें धनौरी की टीम ने लिजवाना को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिलबाग सिंह ढांडा ने शिरकत की। 









उन्होंने कहा की खिलाड़ियों को खेल प्रेम की भावना से खेलना चाहिए और एक अच्छा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करके अपने गांव का नाम रोशन कर सकता है। आज खेलों के माध्यम से काफी खिलाड़ी विदेशों में भी खेल कर अपने देश का नाम रोशन कर रहे हैं। प्रतियोगिता के आयोजक विक्रांत सिवाच ने बताया की प्रतियोगिता में दर्जनों टीमों ने भाग लिया। सेमी फाइनल मुकाबला रूपगढ़ व धनौरी के बीच खेला गया। जिसमें धनौरी की टीम ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए जीत हासिल की ओर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। दूसरा सेमीफाइनल जुलानी और लिजवाना के बीच खेला गया। जिसमें लिजवाना की टीम विजेता रही। फाइनल मुकाबला धनौरी व लिजवाना के बीच में खेला गया। इस कांटेदार मुकाबला में धनौरी की टीम विजेता रही। 








मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को 51 हजार व दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 31हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 11 हजार रुपए पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विक्रांत सिवाच, कपिल नंबरदार, काला ढांडा, राजीव सिवाच इत्यादि विशेष तौर पर मौजूद थे।



Hindi news>haryana>Hisar>narnaund news>Dhanauri team waved the flag of victory in circle kabaddi competition

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |