HBSE : 10 वीं & 12 वीं कक्षा के बोर्ड के फार्म भरने की अंतिम तिथि के बाद फार्म भरने पर लगेंगे 1 हजार रुपए लेट फीस !
भिवानी : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
सैशन 2022-23 में दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्रों के आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने तय कर दी है। इसके लिए शिक्षा बोर्ड ने सरकारी व निजी स्कूलों को परीक्षा फार्म 21 नंवबर तक भरने होंगे। अगर कोई स्कूल इस तारीख तक फार्म नहीं भरता है तो उसके बाद लेट फीस के साथ फार्म भरने होंगे। अगर फिर भी कोई लापरवाही करते हुए 6 दिसंबर तक फार्म अप्लाई नहीं करता है तो उस पर एक हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। इसके लिए शिक्षा बोर्ड ने सभी स्कूल मुखियाओं को दिए गए आदेश में कहा कि तुरंत प्रभाव से सत्र 2022-23 के सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी कक्षा के विद्यार्थियों के परीक्षा फार्म भरवाना अनिवार्य हैं।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अधीन आने वाले सरकारी व निजी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले 10वीं कक्षा के एक विद्यार्थी की परीक्षा फीस 700 रुपये निर्धारित की गई है, इसके साथ माइग्रेशन फीस 50 रुपये है और प्रैक्टिकल फीस 100 रुपये है। ऐसे में एक छात्र को शिक्षा बोर्ड में कुल 850 रुपये फीस की अदायगी करनी होगी। इसी प्रकार 12वीं कक्षा के छात्र की परीक्षा शुल्क 850 रुपये के साथ माइग्रेशन शुल्क 100 रुपये है व प्रैक्टिकल फीस भी 100 रुपये तय की गई है।
इस प्रकार 12वीं कक्षा के एक छात्र को कुल 1050 रुपये परीक्षा फीस जमा करवानी होगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सभी परीक्षाओं की फीस ऑनलाइन भरी जाएगी। बोर्ड द्वारा जारी की गई अंतिम तिथि के दौरान ही फीस जमा करवानी होगी। इसके बाद अंतिम तिथि को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।
21 नवंबर से लेट होने पर इतना लगेगा जुर्माना
10वीं कक्षा के लिए
सामान्य फीस 850 रुपये है 21 नवंबर तक भरनी है।
22 नवंबर से 28 नवंबर तक 100 रुपये जुर्माना लगेगा।
29 नवंबर से 5 दिसंबर तक 300 रुपये जुर्माना लगेगा।
6 दिसंबर से 12 दिसंबर तक 1000 रुपये जुर्माना लगेगा।
12वीं कक्षा के लिए
सामान्य फीस 1050 रुपये 21 नवंबर तक।
22 नवंबर से 28 नवंबर तक 100 रुपये जुर्माना लगेगा।
29 नवंबर से 5 दिसंबर तक 300 रुपये जुर्माना लगेगा।
6 दिसंबर से 12 दिसंबर तक 1000 रुपये जुर्माना लगेगा।
नोट जुर्माने साथ 100 रुपये प्रैक्टिकल फीस के भी जोड़े जाएंगे।
Hindi News › Haryana › Bhiwani › Failure To Deposit The Examination Fee By November 21 Will Attract A Fine Of Up To One Thousand, HBSE News, Latest News HBSE Bhiwani

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks