स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

पत्नी ने 650 ग्राम होने में दी पति की हत्या की सुपारी, ऐसे हुआ खुलासा !

Hindi news>haryana > crime wife give supari to killers to murder husband 650 grams gold with his boyfriend gurugram news


गुरुग्राम : तहलका न्यूज


 देश की राजधानी दिल्ली ( Delhi ) से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम ( Cyber City Gurugram) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक दो बच्चों की मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की 650 ग्राम सोना की सुपारी देकर हत्या करवा दी। सुपारी में दिए गए सोने की कीमत 32 लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है। पुलिस ने सुपारी देकर पति की हत्या करवाने वाली महिला व हत्या को अंजाम देने वाले को पकड़ लिया है। जबकि महिला का प्रेमी अब तक भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसको पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही है। 



 मृतक की पहचान गुरुग्राम के सेक्टर 22 के पालम क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर (Property Dealer ) का काम करने वाले 42 वर्षीय धर्मेश के रूप में हुई है। पुलिस (Gurugram Police) के मुताबिक धर्मेश की पत्नी का प्रेम प्रसंग चल रहा था और उसकी नजर धर्मश की संपत्ति पर थी। जिसके चलते हत्या को अंजाम दिया गया है। फिलहाल इस मामले की कार्यवाही के दौरान मोहम्मदीन नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उससे गहनता से पूछताछ कर रही है, वहीं धर्मेश की पत्नी ने कबूल किया है कि उसने अपने प्रेमी बबलू खान के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची। ताकि वो अपने प्रेमी बबलू खान से शादी कर सके।




एसीपी क्राइम प्रीत पाल सिंह (ACP Crime Preet Pal Singh) ने बताया कि धर्मेश की पत्नी ने पुलिस को बताया है कि उसने पति की हत्या करवाने से पहले उसने बबलू खान को 650 ग्राम सोना दिया था। ताकि वह अपने पति को मारकर बबलू खान से शादी कर सके। लेकिन मामला उजागर होने के बाद शादी के प्लान पर पानी फिर गया। जबकि बबलू खान अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस (Gurugram Police) कई जगहों पर छापेमारी कर रही है।


पुलिस के मुताबिक पुलिस जांच में यह सामने आया है कि गिरफ्तार की गई मृतक धर्मेश की पत्नी नीतू और धर्मेश की हत्या की सुपारी लेने वाला मोहम्मदीन दोनों उत्तर प्रदेश के संभल के रहने वाले हैं। हैरानी की बात ये है कि नीतू और धर्मेश की शादी 20 साल पहले हुई थी और इनके 2 बच्चे भी है। पुलिस के मुताबिक उनके मुताबिक, नीतू की जान पहचान बबलू खान से उनकी नौकरानी ने कराई थी। पूछताछ में पता चला कि नीतू को पूर्व नौकरानी पर धर्मेश के साथ अफेयर का शक था, इसलिए उसने उस नौकरी को निकाल दिया और कुछ दिनों बाद एक नई नौकरानी को काम पर रखा। इस नौकरानी ने नीतू की जान पहचान बबलू खान से कराई थी।





 एसीपी प्रीत पाल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है, दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। बबलू खान को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगातार उसके संभावित ठिकानों पर छापे मार रही है, जल्द ही बबलू खान को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |