पेटवाड़ हत्याकांड का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, पुलिस रिमांड के दौरान खुलेगा राज !
Hindi News>Haryana>Hisar>hansi Crime News> Main accused of Petwar murder case arrested on one day police remand
नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
गांव पेटवाड़ ( Petwar village ) में नाई की दुकान पर बाल कटवाने गए छात्र की एक अन्य युवक ने कैंची मारकर शनिवार को उसकी हत्या ( murder ) कर दी थी। पुलिस (narnaund police ) ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपित दीपा को पकड़ने में सफलता हासिल की है जिसको कोर्ट में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
गांव पेटवाड़ निवासी 21 वर्षीय दिनेश कुमार बाल कटवाने के लिए नाई की दुकान पर गया था। वहां पर बाल कटवाने को लेकर गांव के ही दीपा पुत्र ओम स्वरूप से उसका झगड़ा हो गया और दीपा ने नाई की से कैंची उठाकर उसके पेट में घोंप कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में पेटवाड़ निवासी दीपा को गांव उगालन ( ugalan village ) से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिसको हांसी ( Hansi court ) की कोर्ट में पेश करके एक दिन के पुलिस डिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस हत्या में प्रयोग की गई कैंची व घटनास्थल की निशानदेही करेगी।
इस संबंध में थाना प्रभारी चंद्रभान ने बताया की मामले का मुख्य आरोपित दीपा को गांव उगालन के बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसको कोर्ट में पेश करके एक दिन के पुलिस डिमांड पर लिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks