हरियाणा में नकली नोटों का सरगना सक्रिय, सात हजार रूपए के नकली नोटों सहित रंगीन प्रिंटर बरामद
जूस का गिलास पीकर थमा दिया 500 रूपए का नकली नोट, नकली बताया तो भाग गया !
रोहतक : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
रोहतक पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह के सदस्य को सात हजार रूपए के नकली नोटों सहित रंगीन प्रिंटर सहित दबौचने में सफलता हासिल की है। आरोपित युवक ने वीटा बूथ के पास जूस की रेहड़ी पर जूस पीकर थमा दिया था 500 रूपए का नकली नोट। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपित युवकों को दबौच लिया और अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी।
सीआईए पुलिस रोहतक ने एसपी के आदेश पर कार्यवाही करते हुए खिड़वाली निवासी सुरज को नकली नोट सप्लाई करने के मामले में हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने नकली नोट छापने की बात कबूल ली और बताया कि इसके साथ उसका एक साथी झज्जर निवासी सोमबीर को भी काबू कर लिया है। पुलिस ने दोनों युवकों के कब्जे से सात हजार रूपए के नकली नोट बरामद करने सहित नोट छापने में प्रयोग कर रहे कागज सहित रंगीन प्रिंटर भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपित युवकों का नकली नोट छापने का पुराना रिकार्ड रहा है। नकली नोट छापने के मामले में सन 2017 में भी गिरफ्तार किए गए थे।
सीआईए रोहतक पुलिस के इंचार्ज अनेश ने बताया कि वीटा बूथ के पास जूस की रेहड़ी लगाने वाले अब्दूला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि खिड़वाली निवासी सूरज उसके पास आया और जूस का बड़ा गिलास पीकर 500 रूपए का नोट थमा दिया था। जब उसने नोट की गहनता से जांच की तो नोट नकली पाया। जब उसने सूरज को नकली नोट के बारे में बताया तो वो भाग गया। इससे उसका शक गहरा गया और उसने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी थी। पुलिस दोनों आरोपितों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी ताकि पुख्ता सबूत जुटाए जा सकें।
Hindi News › Haryana › Rohtak news › Two Youths Arrested Including Fake Notes Of 7 Thousand, Color Photo State Machine Also Recovered

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks