सरकार ने बिना किसी ठोस रणनीति के करवाई CET परीक्षा - बूरा
बेरोजगारों को परेशान करना बंद करें सरकार:
हिसार सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
)हरियाणा टैक्स ट्रिब्यूनल के पूर्व न्यायिक सदस्य एडवोकेट हरपाल बूरा ( Advocate Harpal Bura, former Judicial Member of Haryana Tax Tribunal ने कहा कि प्रदेश में जब से मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में सरकार बनी है तब से जनता विरोधी अजीबो-गरीब फैसले लिए जा रहे हैं जिससे आम जनता तो परेशान होती ही है, साथ में राजस्व का भी नुकसान होता है। हालिया उदाहरण सीईटी CET Exam (सामान्य योग्यता परीक्षा) है जिसके आयोजन में ठोस रणनीति का अभाव साफ झलक रहा है। हरपाल बूरा ने कहा कि खट्टर पार्ट-1 सरकार की CET Exam परीक्षा आयोजन की उल-जुलूल व्यवस्थाओं के कारण प्रदेश के काफी युवकों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
यही कारण था कि जजपा ( JJP ) को अपने चुनावी घोषणा पत्र में यह मुद्दा शामिल करना पड़ा कि परीक्षा आयोजन के दौरान CET Exam परीक्षा केंद्र ( Exam Center ) परीक्षार्थी के जिले में या आसपास के जिले में होगा। जजपा आज इस सरकार का हिस्सा है लेकिन वह अपने घोषणा पत्र की इस छोटी सी मांग को पूरा नहीं करवा सकी। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों को परीक्षा के नाम पर 200-200 किलोमीटर का सफर करवाने की बजाय सरकार यदि सिर्फ अध्यापकों की एक जिले से दूसरे जिले में अदला-बदली कर दे तो नकल रहित परीक्षा करवाई जा सकती है। सरकार ने ऐसा ना करके बस फ्री करके वाह-वाही लूटने का प्रयास किया लेकिन इस घोषणा के बाद युवाओं को और ज्यादा परेशानी हुई, जो किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी प्रदेश में परीक्षाएं होंगी, इसलिए सरकार को किसी सक्षम अधिकारी के नेतृत्व में कमेटी बनाकर परीक्षा संचालन की ऐसी रणनीति बनानी चाहिए कि नकल भी ना हो और बेरोजगारों को परेशानी भी ना हो।
Haryana News Today, HIndi News, Haryana Government conducted CET exam without any concrete strategy, Latest News Hisar, Hisar News Today, CET Exam

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks