पाबड़ा के युवक की हत्या मामले में दो मुख्य आरोपित काबू , तीन नवंबर को की थी हत्या !
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
हिसार जिले के उकलाना क्षेत्र के गांव पाबड़ा के युवक की हत्या करने के मामले में उकलाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो मुख्य आरोपितों को पकडऩे में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
उप निरीक्षक अमित ने बताया कि थाना उकलाना में गांव पाबड़ा निवासी प्रदीप ने अपने भाई संजय उर्फ काला की हत्या के बारे में शिकायत दी थी। शिकायत में प्रदीप ने कहा कि मेरा भाई संजय उर्फ काला पाबड़ा निवासी सुनील के ट्रैक्टर पर ड्राइवरी करता था। 03.11.2022 को वह सुबह में हमारे घर से मोटरसाईकल पर सवार होकर गांव में सुनील के पास गया था। सुनील के पास काम ना होने कि वजह से वह सुनील को गांव फरीदपुर में निजी कार्य के लिये कह कर आ गया था । समय लगभग 12 बजे मेरे पास सुनील का फोन आया और बताया कि संजय के चोट लगी है जो गांव फरीदपुर में पाबडा मोड़ पर शमशेर के मकान के सामने पडा है। आप आ जाओ मै भी आ रहा हुं। सूचना मिलने पर मैं मेरे पिता महाबीर को साथ लेकर मौका पर पहुंचा तो हमने देखा कि मेरा भाई संजय जो शमशेर सिंह के मकान के सामने खाली जगह में मृत अवस्था में पडा था। मैने मेरे भाई की नाश को ध्यान से चैक किया तो उसके दाहिने हाथ पर चोट लगी हुई थी व उसके शरीर के अलग-अलग हिस्सो पर काफी चोटे लगी हुई थी जो चोटो के कारण शरीर पर काफी सारे नील के निशान स्पष्ट रुप से नजर आ रहे थे व मेरे भाई के दाहिने हाथ से, मुंह से, नाक से व पैरो से खुन निकला हुआ था ।
मुझे मेरे भाई ने कई दिन पहले बतलाया था कि मेरा शमशेर सिंह की लडकी के साथ प्रेम प्रसंग है मै उसी के साथ अपनी शादी करवाना चाहता हुं। इस संबंध के बारे मे उसके परिवार वालो को भी मालुम था। जो आज इसी रंजिश को लेकर शमशेर सिंह व उसके लडके सलीम ने अन्य लोगो व अपने परिवार के सदस्यो के साथ मिलकर य़ोजनाबंद तरीके से मेरे भाई संजय को अपने घर बुलाकर उसके शरीर पर ज्यादा चोटे मारकर हत्या करके मेरे भाई कि लाश को अपने मकान के बाहर सडक के किनारे खुर्द-बुर्द करने के लिये फैंक दी ।
दी गई शिकायत पर अभियोग अंकित कर सलीम और नरेंद्र को उपरोक्त अभियोग में गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपियों ने रंजिशन संजय उर्फ काला की हत्या की है। आरोपियों से पूछताछ जारी है आरोपियों को आज पेश अदालत कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
#hindi News, #Haryana Hisar Hindi News Two main accused arrested in the murder case of Sanjay alias Kala of Pabra Village, Uklana News Today, Hisar News Today,


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks