स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार ऑटो मार्केट से बाईक सवार हैरोइन सहित काबू, लिया पुलिस रिमांड पर !

 



हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज

हिसार पुलिस नशे के कारोबार को रोकने के लिए अनेक कारगर कदम उठा रही है। हिसार की नशा निरोधक टीम आए दिन नशा माफिया पर नकेल कसती जा रही है। जिससे उनका खुले में सांस लेना दुर्भर होता जा रहा है। हिसार की नशा निरोधक टीम ने ऑटो मार्केट हिसार से एक बाइक सवार को 16 ग्राम हेरोइन सहित दबौचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। 







सहायक उप निरीक्षक शक्ति सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को गस्त के दौरान सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल सवार युवक ऑटो मार्केट हिसार में नशीला पदार्थ लेकर खड़ा है। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम बिना किसी देरी के बताए गए स्थान पहुंची तो ऑटो मार्केट के अन्दर से गेट नम्बर 4 की तरफ एक नोजवान लडका एक काले रंग के मोटरसाईकिल पर आता दिखाई दिया जो सामने पुलिस पार्टी को देखकर एक दम घबराकर मोटरसाईकिल सहित भागने की कोशिश करने लगा। जिसे काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम अंबेडकर बस्ती हिसार निवासी सुमित बताया। नियमनुसार प्रधानाचार्य जीएसएसएस सातरोड खास की मोजुदगी में  तलाशी लेने पर सुमित कुमार के कब्जे से एक पॉलिथिन की थैली में 16 ग्राम हेरोइन/चिट्ठा बरामद हुआ। बरामद हेरोइन/चिट्ठा और मोटरसाइकिल को कब्जा पुलिस लेकर सुमित के खिलाफ थाना शहर हिसार में एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपित युवक सुमित के खिलाफ शहर थाना में मामला दर्ज  कर गिरफ्तार किया गया है। 








      सहायक उप निरीक्षक शक्ति सिंह ने बताया कि आरोपी सुमित नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है। यह ऑटो मार्केट हिसार में नशीला पदार्थ हेरोइन/चिट्ठा बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा था। जहा से इसे काबू किया गया। पुलिस टीम द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ये हेरोइन/चिट्ठा गांव पीरावाली निवासी राजविंदर सिंह से खरीद कर लाया है। आरोपी को पूछताछ जारी है आरोपी को पेश अदालत कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।




Hindi News, Haryana Hisar News, Bike rider caught with heroin from Hisar auto market, 



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |