स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

आदमपुर उपचुनाव की बूथ वाइज लिस्ट : Adampur by-election booth wise list

 Adampur by-election booth wise list


आदमपुर उप चुनाव: भाजपा उम्मीदवार भव्य बिश्रोई ने 15 हजार 740 मतों से जीत दर्ज की
हिसार, 6 नवंबर।
47-आदमपुर उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार भव्य बिश्नोई ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी के  उम्मीदवार जय प्रकाश (जेपी) को 15 हजार 740 वोटों से हराकर जीत दर्ज की है।
यह जानकारी देते हुए आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी व जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी सुभाष चन्द्र ने बताया कि आदमपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 3 नवंबर को हुए उप चुनाव के दौरान एक लाख 71 हजार 754 मतदाताओं में से एक लाख 31 हजार 523 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 222 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से वोट डालें। उन्होंने बताया कि उप चुनाव के दौरान भाजपा के उम्मीदवार भव्य बिश्रोई को 67 हजार 492, इंडियन नैशनल क्रांगे्रस पार्टी के उम्मीदवार जय प्रकाश (जेपी) को 51 हजार 752 तथा इंडियन नैशनल लोकदल पार्टी के उम्मीदवार कुरड़ा राम को 5 हजार 248 मत प्राप्त हुए।









इसी प्रकार भारतीय जनराज पार्टी के उम्मीदवार एडवोकेट अशोक पंवार को 421, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के उम्मीदवार गुलाब सिंह नरवाल को 270, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोके्रटिक) के उम्मीदवार दलबीर सिंह को 191, जनता ब्रिगेड पार्टी के उम्मीदवार नरेश कुमार (बिजलीवाला) 117, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के उम्मीदवार नरेश कुमार सोढी को 80, लिबरल सोसलिस्ट पार्टी के उम्मीदवार मनीराम बहलान को 80 तथा आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सतेन्द्र सिंह पुत्र हरद्वारीलाल को 3 हजार 420 मत प्राप्त हुए है।
इसी कड़ी में निर्दलीय उम्मीदवारों में अमित को 46, जंगबीर को 49, जयप्रकार पुत्र उमादत्त को 107, दीपक कुमार को 375, संत  धर्मवीर चौटीवाला को 269, मनीराम कटारिया को 276, राजेश (सुभाष) को 126, प्रजापति रामनाथ धुवारिया को 386, एक्टिविस्ट वीरभान धानक को 381, सतेन्द्र सिंह पुत्र उत्तम कुमार को 77, सीता राम को 62, सुरभान फौजी को 61 तथा नोटा के पक्ष में 237 मत डाले गए।
मतगणना के उपरांत निर्वाचन अधिकारी सुभाष चन्द्र ने  भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार भव्य बिश्रोई को निर्वाचक का प्रमाण-पत्र प्रदान किया।  







इस अवसर पर सामान्य चुनाव पर्यवेक्षक एम.मुथु कुमार, उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह, नगराधीश एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विजया मलिक, बरवाला के एसडीएम एवं मतगणना के नोडल अधिकारी अश्वीर नैन, नारनौंद के एसडीएम विकास यादव, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

आदमपुर उपचुनाव की बूथ वाइज लिस्ट देखने के लिए इस नीली लाइन पर क्लिक करें






























































































































































































































By election counting in Haryana adampur, 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |