भव्य बिश्रोई की बदौल्त आदमपुर में पहली बार खिला कमल, कांग्रेस प्रत्याशी जेपी की गाड़ी का तोड़ा शीशा !
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
हरियाणा में भाजपा तीन उपचुनाव हार चुकी थी और आदमपुर उपचुनाव पर सबकी निगाहें टिकी हुई थी कि इस उपचुनाव में क्या भाजपा प्रत्याशी कोई करिश्मा कर सकते हैं। क्योंकि इस सीट पर दशकों से कांग्रेस में रहे पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के परिवार का दबदबा रहा है और उनके परिवार का ही यहां से विधायक बनता रहा है। वहीं मतगणना केन्द्र के बाहर मौजूद लोगों ने कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। वहीं आम आदमी पार्टी व इनेलो को आदमपुर हल्के की जनता ने नाकार दिया।
आदमपुर उपचुनाव को लेकर चुनाव प्रचार के दौरान कयास लगाए जा रहे थे कि चुनाव में भाजपा प्रत्याशी भव्य बिश्रोई और कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश उर्फ जेपी के बीच कांटे की टक्कर है और हार जीत का अंतर केवल चार पांच हजार वोटों के बीच ही सिमट जाएगा। क्योंकि किसान आंदोलन और आदमपुर व बालसमंद के किसानों को फसल खराबे का मुआवजा ना मिलने के कारण लोग भाजपा का विरोध कर रहे थे। इसके लिए बकायदा किसान नेताओं व अनेक कर्मचारी संगठनों ने भाजपा के खिलाफ विरोध भी जताया था। लेकिन चुनावी नतीजों ने सबको चौंका दिया और भाजपा प्रत्याशी भव्य बिश्रोई ने रिकार्ड तोड़ 15714 मतों से जीत हासिल की। जबबकि कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश उर्फ जेपी दूसरे स्थान पर रहे।
कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश उर्फ जेपी मतगणना के 11 वें राउंड में ही मैदान छोडक़र बाहर निकल आए और गाड़ी में सवार होकर जाने लगे तो मतगणना केन्द्र के बाहर मौजूद लोगों ने उनका विरोध करते हुए उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। जिसके जवाब में जेपी ने कहा कि ये सब भाजपा प्रत्याशी भव्य बिश्रोई के समर्थकों का काम है।
आदमपुर उपचुनाव भाजपा के लिए मुंछ का सवाल बना हुआ था। क्योंकि इस सीट पर पिछले दशकों से कांग्रेस प्रत्याशी की जीत होती रही है। हालांकि कांग्रेस की टिकट पर इस विधानसभा से हर बार पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल व उनकी पत्नी और पुत्र व पुत्रवधु ही चुनाव मैदान में उतरते रहे हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की दौड़ में कुलदीप बिश्रोई की आलाकमान ने नहीं सुनी तो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के कहने पर उदयभान को प्रदेश की कमान सौंप दी। जिससे नाराज आदमपुर के तत्कालीन विधायक कुलदीप बिश्रोई ने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अजय माकन के पक्ष में मतदान करने की बजाय भाजपा जजपा समर्थित निर्दलय प्रत्याशी कीर्तिकेय शर्मा को वोट दे दिया था। जिसके कारण एक वोट से अजय माकन को हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद कुलदीप बिश्रोई ने तीन अगस्त को कांग्रेस पद छोड़ते हुए विधायक पद से त्यागपत्र दे दिया था। उसके बाद चार अगस्त को भाजपा का दामन थाम लिया था। भाजपा ने भी कांग्रेस के गढ़ को तोडऩे के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के पौत्र एवं पूर्व विधायक कुलदीप बिश्रोई के बेटे भव्य बिश्रोई को अपना प्रत्याशी बनाया।
- Hindi News
- Local
- Haryana
- Hisar
- Haryana Adampur Bye Election 2022; Adampur Election Results Live; Bhavya Bishnoi, Kuldeep Bishnoi
- Adampur Bye Election Result Congress Candidate Jaiparkash Car Attack Kuldeep Supporter Hisar.

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks