CET exam 2022: पहले दिन कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से रेवाड़ी में संपन्न हुई संयुक्त पात्रता परीक्षा !
रेवाड़ी जिला प्रशासन की ओर से संयुक्त पात्रता परीक्षा के मद्देनजर परीक्षार्थियों के लिए सुनिश्चित की गई व्यापक व्यवस्था
- जिला में दो दिवसीय संयुक्त पात्रता परीक्षा की चार शिफ्ट के लिए बनाए गए 33 परीक्षा केंद्र
रेवाड़ीी: तहलका न्यूज
डीसी अशोक कुमार गर्ग के मार्गदर्शन व निर्देशानुसार शनिवार, 5 नवंबर को रेवाड़ी में संयुक्त पात्रता परीक्षा के पहले दिन सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुई। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग व जिला प्रशासन रेवाड़ी की ओर से परीक्षा को लेकर पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए गए थे।
परीक्षा संचान के ऑवर आल इंचार्ज एवं एडीसी स्वप्रिल रविंद्र पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कहा कि रेवाड़ी जिला में डीसी अशोक कुमार गर्ग की देखरेख में परीक्षा केंद्रों पर हर गतिविधि पर पारखी नजर रखी जा रही है। किसी भी रूप से परीक्षार्थियों को आवागमन में परेशानी न हो इसके लिए तथा परीक्षा नकल रहित संचालन के लिए प्रशासनिक स्तर पर व्यापक व्यवस्था सुनिश्चित की गई। उन्होंने बताया कि एचएसएससी व एनटीए की ओर से संयुक्त पात्रता परीक्षा का संचालन पूर्ण पारदर्शी एवं नकल रहित परीक्षा संपन्न कराना प्रशासन का प्राथमिक का कार्य रहा है। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर हर पहलू को बारीकी से देखा गया है। उन्होंने बताया कि नकल रहित परीक्षाएं आयोजित कराने के लिए प्रशासन की ओर से रेवाड़ी में बनाए गए 33 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए उडऩदस्ता टीम का गठन कर जिम्मेदारी सौंपी हुई है जो नियमित परीक्षावधि के दौरान मॉनिटरिंग कर रही है।
परीक्षा केंद्रों के दायरे में धारा 144 लागू :
जिलाधीश अशोक कुमार गर्ग द्वारा संयुक्त पात्रता परीक्षा के मद्देनजर बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 लागू की गई है। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में 5 या इससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने व हथियार लेकर चलने पर पाबंदी लगाई गई है। परीक्षा केंद्र में अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश वर्जित किया गया। वहीं जिला में फोटोस्टेट की दुकानें, कोचिंग संस्थान, डुप्लिकेटिंग सुविधा, साइबर कैफे और अन्य संबंधित दुकानें परीक्षा अवधि के दौरान बंद रखने के आदेश दिए गए और आदेश का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई अमल में लाने की प्रक्रिया होगी।
संयुक्त पात्रता परीक्षा के मद्देनजर कंट्रोल रूम स्थापित :
जिला शिक्षा अधिकारी नसीब सिंह ने बताया कि डीसी अशोक कुमार गर्ग के निर्देशानुसार जिला में आयोजित होने वाली संयुक्त पात्रता परीक्षा के निर्बाध, पारदर्शी व सफल संचालन के लिए बड़ा तालाब स्थित श्री हनुमान मंदिर के नजदीक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका नंबर 01274- 224159 है। कंट्रोल रूप में डीएमएस अशोक नामवाल 9416238151, सहायक राजेश कुमार 8307266272, लिपिक मलकीत 9467642798 व हरिओम शर्मा 9729213456 तथा सेवादार 9466433641 की ड्यूटी भी लगाई गई है जो प्रात: 9 बजे से लेकर सायं 7 बजे तक कंट्रोल रूम में कॉल्स अटेंड करने के लिए मौजूद रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks