स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार में देरी से पहुंचने पर कई परीक्षार्थी नहीं दे पाए cet परीक्षा, अंबाला के सेंटर को गुरुग्राम, पलवल, भिवानी बदला, परीक्षार्थियों की अटकी सांसें !

सुबह चार बजे घर से निकले थे, फिर भी लेट पहुंचे तो परीक्षा केंद्र पर नहीं मिली एंट्री , मायूस


हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


CET exam की परीक्षा देने के लिए हिसार में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर दूर दराज से परीक्षार्थी पहुंचे। जो निर्धारित समय पर पहुंच गए उन्हें एंट्री मिल गई। लेकिन कुछ परीक्षार्थी सुबह चार बजे घर से चलने के बाद भी परीक्षा केंद्र पर देरी से पहुंचे तो वो परीक्षा देने से वंचित रह गए। वहीं अंबाला केंट के परीक्षा केंद्र पर पहुंचे परीक्षार्थियों के हौंसले उस समय जवाब दे गए जब रिपोर्टिंग समय पर उन्हें ये पता चला कि उनके परीक्षा केंद्र को यहां से गुरुग्राम, पलवल सहित अन्य जिलों में आज सुबह ही बदल दिया गया है। जिसके कारण उन्हें मायूसी हाथ लगी। 








प्रदेश के जींद, झज्जर, दादरी और नूंह जिलों को छोड़कर सभी जिलाें में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा सुबह-शाम दो शिफ्टों में होगी। सुबह की परीक्षा का समय 10 बजे से 11:45 तक रखा गया है। जिसकी एंट्री 8:30 से 9:30 तक होगी। इसी प्रकार शाम की शिफ्ट का समय तीन से 4:45 बजे तक है, जिसके लिए एंट्री दोपहर 1:30 से 2:30 बजे तक रखा गया है। उसके बाद किसी भी परीक्षार्थी व ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी ना अंदर जा सकता है और ना ही बाहर आ सकता है।





सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू कर दी गई है। 500 मीटर के दायरे के अंदर चार या उससे अधिक लोगों के खड़े होने पर पाबंदी लगाई गई है। परीक्षा के दौरान फोटोस्टेट, बुक सेंटर, कोचिंग सेंटर सहित स्टेशनरी की दुकानें व कोचिंग सेंटर भी सुबह नौ से शाम छह बजे तक बंद रहेंगे। परीक्षा केंद्रों में नकल रोकने के लिए मोबाइल, इयर फोन, ब्ल्यूटूथ का इस्तेमाल न हो, इसके लिए जैमर लगा दिए गए हैं। साथ ही ज्वेलरी, पैंन, पैंसिल सहित अन्य समान परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। सभी परीक्षा केंद्र CCTV कैमरे से निगरानी की जा रही है।







सरकार की तरफ से परीक्षार्थियों के लिए रोड़वेज बसों के साथ ही निजी बसों का प्रबंध किया गया है। ताकि परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए परीक्षार्थियों के लिए सरकार ने मुफ्त बस सेवा उपलब्ध करवाने की घोषणा की गई  है। इसके चलते शुक्रवार रात से ही बस स्टैंडों पर मारामारी रही। हिसार में एडवांस बुकिंग करवाने आए अनियंत्रित परीक्षार्थियों पर पुलिस ने लाठियां भांजी थी। सरकार की तरफ से 15 हजार बसों का इंतजाम किया गया है। हालांकि इसके बाद यह स्पष्ट कर दिया गया कि बसों में बुकिंग की जरूरत नहीं परीक्षार्थी एडमिट कार्ड दिखाकर बस में सफर कर सकेंगे।







अंबाला में परीक्षा देने के लिए चरखी दादरी,गुरुग्राम और करनाल सहित अन्य ज़िलों से पहुंचे परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड पर एग्जाम सेंटर डीएवी हाई स्कूल अंबाला कैंट अंकित था, परंतु जब एग्जाम सेंटर पर पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि उनका परीक्षा केंद्र आज सुबह ही पलवल, गुरुग्राम और भिवानी सहित कई जगह बदल दिया गया है।




सोनीपत के खरखौदा क्षेत्र से श्रेष्टा ने भी परीक्षा के लिए आवेदन किया था और उसका परीक्षा केंद्र हिसार के जाट कालेज में आया हुआ था। उसने बताया कि उसने परीक्षा की खुब तैयारी की हुई थी और सपना संजोया था कि वो इस बार सीईटी परीक्षा उत्तीर्ण कर शिक्षक भर्ती हो जाएगी। इसके लिए वो सुबह घर से चार बजे अपनी मां के साथ हिसार के लिए रवाना हुई थी। लेकिन खरखौदा क्षेत्र में इतनी सुबह रोड़वेज बस नहीं मिली तो वो निजी बस में रोहतक पहुंचे और रोहतक बस स्टैंड पर भी इतना रस था कि बड़ी मुश्किल से बस में सवार होकर हिसार पहुंचे। हिसार शहर का ज्ञान नहीं होने के कारण वो जाट कालेज स्थित अपने परीक्षा केंद्र पर कुछ देरी से पहुंची। उसने बताया कि गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने जांच के बाद अंदर तो जाने दिया। परंतु बायोमेट्रिक हाजरी बंद होने के कारण वो परीक्षा में नहीं बैठ पाई। 






एसपी लोकेंद्र सिंह ने कहा है कि परीक्षा को शांतिपूर्वक ढंग से बिना बाहरी हस्तक्षेप के और परीक्षा देने आने वाले परीक्षार्थियों के सुगम आवागमन के लिए हिसार पुलिस ने पुख्ता प्रबंध किए  हैं। शहर में जाम से निपटने के लिए भी खास हिदायत दी गई हैं साथ ही जरुरत पड़ने पर रुट डायवर्ट का विकल्प भी है। सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को जब्त करने के आदेश दिए गए हैं। ताकि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई परेशानी ना हो। 







इन चीजों की मनाही

परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, टैबलेट, इयरफोन, हिड्डन कैमरे, पेजर जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ कोई भी ज्वैलरी, पेन, पेंसिल, पर्स, बेल्ट, पानी की बोतल, किताब आदि सब के ले जाने पर संपूर्ण रूप से पाबंदी है। परीक्षा केंद्र में नजदीक सभी कोचिंग सेंटर, किताबों की दुकानें, स्टेशनरी शॉप और फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेगी और क्षेत्र में किसी भी तरह के ड्रोन के उड़ाने पर पाबंदी लगाई गई है। परीक्षा केंद्र के अंदर जाने वाले हर परीक्षार्थी की गहराई से चैकिंग करने के बाद ही उसे अंदर जाने दिया जा रहा है।







एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा आरंभ होने के बाद ड्यूटी पर तैनात स्टाफ निरीक्षक, क्लर्क, हेल्पर, चपरासी को भी परीक्षा केंद्र से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। वे भी परीक्षा समाप्त होने के बाद ही बाहर आ पाएंगे। परीक्षा को सूचारू रूप से संचालन के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी, जैमर, बायोमेट्रिक, वीडियोग्राफी, फिस्किंग करवाने की व्यवस्था की गई है, जिनके प्रतिनिधि भी प्रत्येक केन्द्र पर उपस्थित रहेगे। उन प्रतिनिधियों को बोर्ड कार्यालय/वेंडर द्वारा जारी पहचान पत्र दिखाने के बाद ही परीक्षा भवन में अनुमति मिलेगी। और वे भी परीक्षा शुरू होने के बाद परीक्षा केंद्र के अंदर या बाहर नहीं जा सकेंगे।









शहर को ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए डीएसपी अभिमन्यु लोहान को पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है। थाना प्रभारी यातायात को पुलिस बल की एक कंपनी अलग से दी गई है। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए यातायात पर्यवेक्षण अधिकारी और थाना प्रभारी सिविल अस्पताल मोड़, बस स्टैंड हिसार, तलाकी गेट, नागोरी गेट, परिजात चौक, रानी लक्ष्मीबाई चौक, फव्वारा चौक, कैंप चौक, डाबड़ा चौक पर अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है। साथ ही शहर में बड़े वाहनों की एंट्री पर बैन लगाया गया है। वहीं जरुरत पड़ने पर ट्रैफिक दूसरे रुट पर डायवर्ट करने का भी विकल्प खुला रखा गया है। इसके अलावा आटो रिक्शा चालकों को पहले ही हिदायत दी गई हैं कि वो एक लाइन बनाकर चलें और सिटिंग से अधिक लोगों को बैठाना या निर्धारित जगह के बिना कहीं पर भी रोकने पर उनके वाहन जब्त कर लिया जाएगा। वहीं सड़कों पर नो पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ियों को क्रेन से उठाकर जब्त किया जाएगा।









Due to late arrival in Hisar, if you could not give cet exam then changed center from Ambala to Gurugram, Palwal, Bhiwani, latest news cet exam 2022,, Hindi news haryana, latest news haryana, breakiing news Haryana, 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |