स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद : शादी में खाना बना आफत, कई लोगों की बिगड़ी तबीयत, पीजीआई रेफर !

 


जींद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज



जींद जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर पडाना गांव में  आयोजित एक शादी समारोह में आए लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें तुरंत ही देर रात जींद के नागरिक अस्पताल लाया गया। एक साथ काफी संख्या में आए मरीजों को देख स्वास्थ्य विभाग के भी हौंश उड़ गए और हडकंप मच गया। छह लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया। जबकि ज्यादातर मरीज गंभीर नहीं थे जिनका प्राथमिक उपचार करने के बाद छुट्टी भी दे दी गई। अस्पताल में आए ने बताया कि शादी समारोह में खाना खाने के बाद उल्टियां लगनी शुरू हो गई। जिसके चलते उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई थी। अस्पताल में फूड प्वायजनिंग के चलते दाखिल कराया गया। 








 डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला ने बताया कि  गांव पडाना से काफी संख्या में फूड प्वायजनिंग के चलते मरीज उपचार के लिए वीरवार की रात को अस्पताल में भर्ती हुए थे। सभी मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। कुछ मरीजों को ज्यादा दिक्कत नहीं थी उनका उपचार करने के

बाद उनकी हालत सामान्य हो गई जिन्हें उनके परिजन अपने साथ घर ले गए। वहीं कुछ की हालत थोड़ी गंभीर बनी हुई थी उनको पीजीआई रेफर किया गया। डा. भोला ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में मरीज यही बता रहे थे कि गांव पडाना में शादी थी । शादी समारोह में खाना खाया तो कुछ समय के बाद उनकी हालत खराब हो गई। फिलहाल अस्पताल में कोई भी मरीज उपचाराधीन नहीं है।




ये पहुंचे अस्पताल


शादी में खाना खाने से तबीयत बिगड़ी तो  महाबीर, अंग्रेजो, संजय, शकुंतला, वंदना, यश, प्रियंका, दिपांशी, प्रीति, रौनक, कपिल,मोनिका, दीक्षा को रात को ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया।





haryana jind news condition of many people in padana village deteriorated after having food in marriage ceremony 6 pgi refer

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |