पंचायत आम चुनाव 2022 : चुनावी रिहर्सल में गैर हाजिर रहने वाले 40 कर्मचारियों पर गिरी गाज, नोटिस जारी !
24 घंटे में देना होगा जवाब नहीं तो होगी आवश्यक कार्यवाही
रेवाड़ी : तहलका न्यूज
जिला रेवाड़ी में आगामी 9 व 12 नवंबर को आयोजित होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के मतदान के लिए गुरूवार को सेक्टर-18 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में हुई पीठासीन अधिकारियों तथा सहायक पीठासीन अधिकारियों की रिहर्सल में 40 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत अशोक कुमार गर्ग ने ऐसे अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि चुनाव डयूटी/रिहर्सल के दौरान गुरूवार को सेक्टर-18 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में हुई पीठासीन अधिकारियों तथा सहायक पीठासीन अधिकारियों की रिहर्सल में अनुपस्थित रहे 40 कर्मचारियों से अनुपस्थित रहने बारे 24 घंटे के अंदर-अंदर जवाब मांगा गया हैं। इसके उपरांत हरियाणा पंचायती राज निर्वाचन नियमावली-1994 की धारा-185 के तहत आगामी आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी जिसके लिए अनुपस्थित रहे कर्मचारी सीधे तौर पर स्वयं जिम्मेवार होंगे।
Haryana panchayat election Rewari Administration gave notice to 40 employees who were absent in election rehearsals

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks