घर के सामने डेढ़ साल पहले से ट्रैक्टर चोरी करने वाले 4 आरोपित गिरफ्तार, डेढ़ साल बाद चोरी शुद्दा ट्रैक्टर बरामद
सीआईए पुलिस ने किया वारदात का खुलासा, पहले भी दो युवक मोटरसाइकिल चोरी के मामलों में रह चुके हैं शामिल !
नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
नारनौंद के दादा देवराज मंदिर के पास से ट्रैक्टर चोरी के मामले को आखिरकार पुलिस ने डेढ़ साल बाद सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने चोरी की वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने ट्रैक्टर बरामद कर चोरों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
सीआईए पुलिस हांसी 2 ने चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाते हुए शक के आधार पर चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने नारनौंद से ट्रैक्टर चोरी की वारदात को कबूल कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से ट्रैक्टर बरामद कर चारों युवकों को ट्रैक्टर चोरी करने के मामले में गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान थुराना निवासी राकेश, सुखभाग, कुंभा निवासी अमन व बलराम के रूप में हुई है। बलराम वो राकेश पहले भी मोटरसाइकिल चोरी के मामलों में शामिल रहे है।
गौरतलब है कि 2021 में नारनौंद निवासी संदीप उर्फ सोनू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि वो नारनौंद के प्रसिद्ध दादा देवराज मंदिर के पास अपने मकान में रहता है। हर रोज की भांति उसने दिन में काम धंधा कर अपने ट्रैक्टर सोनालिका 35 को अपने घर के सामने खड़ा कर छत पर जाकर सो गया था। जब सुबह उठकर देखा तो घर के सामने खड़ा उसका ट्रैक्टर गायब मिला। उसने आसपास काफी पूछताछ की व टैक्टर की तलाश की। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा तो उसने ट्रैक्टर चोरी की शिकायत नारनौंद पुलिस थाने में दर्ज कराई।
Haryana Hisar Hansi news 4 accused arrested including tractor stealing tractor from one and a half year ago in front of house, Hindi news haryana, latest news Haryana, Hisar news,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks