CET exam से पहले पेटवाड़ में दरिंदगी तरीके से कैंची मारकर युवक की हत्या।
बाल कटवाने को लेकर नाई की दुकान में हत्या, दर्द से कहराता रहा दिनेश, किसी ने भी अस्पताल पहुंचाने की कोशिश नहीं की !
नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
नारनौंद क्षेत्र के नजदीकी गांव पेटवाड़ में एक युवक की नाई की दुकान पर गांव के ही युवक ने कैंची मार दी और मौके से भाग गया। पीड़ित युवक क़रीब एक घंटे तक वारदात स्थल पर ही तड़फता रहा और जब परिजन अस्पताल में लेकर पहुंचे तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मृतक दिनेश का फाइल फोटो
मिली जानकारी के अनुसार पेटवाड़ निवासी 20 वर्षीय दिनेश सीईटी परीक्षा की तैयारी कर रहा था और रविवार को उसकी परीक्षा होनी थी। इसके लिए बकायदा उसने अपने चचेरे भाई अमित जोकि निजी बसों में चालक के तौर पर तैनात है उसके पास एडमिट कार्ड भेजकर सीट बुक भी करवा ली थी कि वो अपने बाल कटवाने के लिए गांव में एक नाई की दुकान पर चला गया। पहले से नाई की दुकान पर ग्राहक बैठे हुए थे तो दिनेश भी अपना नंबर आने का इंतजार करने लगा। बताया जा रहा है कि जब दिनेश का नंबर आया तो वहां पर गांव का ही एक युवक आ गया और पहले कटिंग करवाने की बात करने लगा। जब दिनेश ने उसे कहा कि भाई नंबर मेरा है और पहले ही काफी देर हो चुकी है, मेरे को परीक्षा की तैयारी करनी है तो युवक ने कैंची उठाकर दिनेश को घोंप दी और मौके से फरार हो गया। परिजनों का कहना है कि करीब एक घंटे तक लहुलुहान दिनेश दर्द से वहीं पर कहराता रहा, परंतु किसी ने उसे अस्पताल पहुंचाने की कोशिश नहीं की। जब परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। लेकिन आरोपित युवक अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
पुलिस को दिए ब्यान में मृतक के चचेरे भाई अमित ने बताया की उसका चेहरा भाई 21 वर्षीय दिनेश कुमार बाल कटवाने के लिए गांव की ही बड़ी चौपाल के पास नाई की दुकान पर गया था। वहां पर बाल कटवाने को लेकर गांव के ही दीपा पुत्र ओम स्वरूप से उसका झगड़ा हो गया और दीपा ने नाई की दुकान से ही कैंची उठाकर उसके पेट में घोंप दी वह बुरी तरह से घायल होकर जमीन पर गिर गया। इसकी सूचना जैसे ही हमें मिली तो हम मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में दिनेश को नारनौंद के सरकारी हॉस्पिटल में लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृतक घोषित कर दिया।
मृतक दिनेश अपने माता-पिता की इकलौता बेटा था। उसकी एक बड़ी बहन है जिसकी कुछ समय पहले ही शादी की थी। मृतक के पिता खेती बाड़ी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं जबकि उसकी मां ग्रहणी है। दिनेश का रविवार को सीईटी का कैथल में पेपर होना था। वो नारनौंद के कोचिंग सेंटर में कोचिंग ले रहा था।
डॉक्टर अच्छेच से बताया की गांव पेटवाड़ से कुछ लोग एक युवक को अस्पताल में लेकर आए थे। वह युवक पहले ही दम तोड़ चुका था। पोस्टमार्टम के लिए उसके शव को हांसी के सामान्य हॉस्पिटल भेज दिया गया है।
इस संबंध में थाना प्रभारी चंद्रभान ने बताया की उसके चचेरे भाई अमित के बयान पर आरोपित दीपा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जल्दी उसको पकड़ लिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks