स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

उचाना क्षेत्र के गांव में माइनर टूटने से दर्जनों एकड़ भूमि जलमग्न, किसानों ने दी चेतावनी !

 



जींद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज 

जींद जिले के उचाना क्षेत्र के गांव छातर में मंगलवार को माइनर में दरार आ गई। जिसके कारण किसानों के द्वारा गेहूं बिजाई की गई करीब  60 एकड़ भूमि जलमग्न हो गई। किसानों ने आरोप लगाते हुए कहा कि सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने समय रहते माइनर की सफाई नहीं करवाई और पानी की कम जरुरत के समय में माइनर में अधिक पानी छोड़ा गया, जिसके कारण ओवरफ्लो होकर माइनर घोघड़िया गांव व छातर गांव के बीच टूट गई। किसानों ने कहा कि अगर उन्हें नुकसान का उचित मुआवजा नहीं मिला तो वो कड़ा रुख अख्तियार करने के लिए मजबूर होंगे।







किसान अनूप, रमेश, सुनील, रामकर्ण, रामअवतार व प्रवीण ने कहा कि नहरी विभाग ने माइनर की सफाई नहीं करवाई। जिसके कारण माइनर में दरार आ गई है।  जिसका खामियाजना अब किसानों को भुगतना पड़ेगा। क्योंकि किसानों ने महंगे महंगे गेहूं के बीज खरीदकर और महंगे खाद लाकर गेहूं की बिजाई की थी। उन्होंने कहा कि अगर कर्मचारी समय रहते माइनर की सफाई करते तो माइनर नही टूटती। किसानों ने बताया कि 60  एकड़ के करीब गेहूं की फसल की बिजाई की हुई है। माइनर टूटने से किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। ऐसे में सरकार व प्रशासन को चाहिए कि किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि किसानों की आर्थिक सहायता हो सके। उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र ही प्रशासन ने खराब हुई गेहूं की फसल की गिरदावरी करवाकर किसानों को मुआवजा राशि नहीं दी तो वो सरकार व प्रशासन के खिलाफ कड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे।








Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |