स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार जिला परिषद उम्मीदवार पर फायरिंग कर अपहरण करने का प्रयास, दूसरे उम्मीदवार, जींद जिले के एक व्यक्ति सहित डेढ़ दर्जन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज !


 हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज 

 पंचायत चुनाव में हिसार जिला परिषद के वार्ड 10 से उम्मीदवार का चुनाव से पहले अपहरण करने व उस पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। मतदान से पहले सोमवार मंगलवार की रात को जिला परिषद के वार्ड नंबर 10 से उम्मीदवार भगत सिंह गांव गावड़ से वापस अपने गांव आ रहा था कि उसका अपहरण के लिए फायरिंग कर दी गई। उनकी गाड़ी के चारों टायर पंक्चर कर दिए। प्रत्याशी ने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार आशीष गोदारा पर फायरिंग करने का आरोप लगाया गया है। वारदात के बाद गांव में भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। वहीं मतदान के दौरान हिसार पुलिस अधीक्षक भी किसी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे और पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश दिए। वहीं सदर थाना पुलिस ने आरोपित उम्मीदवार आशीष गोदारा, बजीर पोकरी खेड़ी और अन्य के खिलाफ अपहरण सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल इस मामले में किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। 











बालसमंद गांव निवासी भगत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वार्ड-10 से जिला परिषद का चुनाव लड़ रहे हैं। सोमवार रात को गावड़ गांव में पोलिंग एजेंट नियुक्त कर अपने साथियों के साथ गाड़ी में सवार होकर गांव जा रहा था। इस दौरान प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार आशीष गोदारा उर्फ कुकी, बजीर पोकरी खेड़ी व 15-20 अन्य व्यक्ति 7-8 गाड़ियों में सवार होकर आए और मेरा पीछा किया। कुछ देर बाद सामने से आई कार मेरी गाड़ी के आगे अड़ा दी। इसके बाद हमलावर हमारी ओर आए और अपहरण का प्रयास किया। खुद को बचाने के लिए मैं और मेरे दोस्त खेतों की तरफ भागे तो आशीष गोदारा ने हम पर फायरिंग की। मैंने, नवीन, सुरेश पिलानिया और अजय लौरा ने खेतों में छुप कर जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी आशीष को पकड़ लिया है। आरोप है कि आशीष गोदारा पर पहले भी कई अपराधी मामले हैं। सदर थाना पुलिस ने भगत सिंह की शिकायत पर आशीष गोदारा, बजीर और 15-20 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






Hisar news Today, panchayat election in Hisar, zila parishad candidate pr firing, panchayat election me firing, panchayat election candidate kidnap, Haryana news Today, latest news Hisar, Hindi news haryana, 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |