नारनौंद क्षेत्र में मतदान के दौरान फर्जी मतदान, इस गांव की शिकायत वीडियो सहित पहुंची एसडीएम दरबार !
पंचायत चुनाव में फर्जी मतदान, देखें वीडियो
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान हिसार जिले में छिटपुट घटनाओं को छोड़कर लगभग शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। जिन गांवों के उम्मीदवार जिला परिषद व पंचायत समिति के चुनाव मैदान में हैं उन गांव के मतदान केन्द्र पर फर्जी मतदान करने के भी मामले सामने आए हैं। नारनौंद उपमंडल के गांव कोथ खुर्द में भी फर्जी मतदान करने का मामला उजागर हुआ है। इसकी शिकायत नारनौंद के एसडीएम से की गई तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस पर खड़ा संज्ञान लिया है।
हिसार जिले में पंचायत समिति व जिला परिषद का चुनाव मंगलवार को करवाया गया। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान लगभग शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। जिन गांवों के उम्मीदवार पंचायत समिति व जिला परिषद का चुनाव लड़ रहे हैं उन गांव में फर्जी तरीके से मतदान करने के मामले सामने आए हैं। उनमें अधिकांश गांवों में पोलिंग एजेंट ही अपने चेहते का बटन दबाते दिखाई दिए। अगर बात करें तो ये मामले अधिकतर महिला वोटरों के साथ होते हुए दिखाई दिए। वहीं नारनौंद क्षेत्र के गांव कोथ खुर्द में एक महिला वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंची तो वहां पर पहले से मौजूद एक युवक ने बारी बारी दोनों ईवीएम मशीन के बटन दबा दिए। किसी ग्रामीण ने इसकी वीडियो बना ली और वीडियो सहित फर्जी मतदान की शिकायत नारनौंद के एसडीएम से की। एसडीएम विकास यादव ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इसकी जांच शुरू कर दी।
वहीं मतदान के दौरान जो मतदाता मतदान केंद्र पर नहीं पहुंच पाए या बहुत दूर दराज रहते हैं उन मतदाताओं के मत का प्रयोग भी धड़ल्ले से करने के मामले सामने आए हैं। वहीं कुछ गांव में तो उन मतदाताओं के मत का प्रयोग भी किया गया जो अब इस दुनिया में ही नहीं हैं।
पंचायत चुनाव :- पुलिस अधीक्षक हिसार ने पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण करवाने के लिए पुलिस बल को दिए निर्देश।
पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव कल 22.11.2022 को है। चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिला पुलिस हिसार के पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिला पुलिस लाइन हिसार में पुलिस अधीक्षक हिसार लोकेंद्र सिंह, आईपीएस ने चुनाव ड्यूटी पर जा रहे पुलिस कर्मियों को चुनाव आयोग (Election commission) के निर्देशों से अवगत कराते हुए कहा कि पुलिस कर्मी अनुशासन में रहकर निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान कराने में अपनी ड्यूटी बेहतर तरीके से निभाएं। पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रूप ने करवाने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा वशिष्ठ, आईपीएस, 6 पुलिस उप अधीक्षक व इंस्पेक्टर सहित 2500 से अधिक पुलिस कर्मियों की बूथ ड्यूटी, नाका ड्यूटी और पेट्रोलिंग पार्टी के रूप में लगाई गई है। जिला पुलिस हिसार में 6 खंड बनाए गए है जिनमे 199 गांव और 656 बूथ है। 320 संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है। चुनाव के लिए पुलिस जिला हिसार में स्याहवड़ा बस स्टैंड, गांव नलवा चौक, नजदीक टोल प्लाजा मय्यड़, चौधरीवास बस स्टैंड, बालशन्द - भादरा रोड, मोडा खेड़ा - भादरा रोड, फतेहाबाद सीमा नाका, सुरेवाला चौक, बालक चौक पर 9 जगह नाकाबंदी की गई है।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मतदान की सुरक्षा में बिल्कुल चूक नहीं होनी चाहिए। जो भी गड़बड़ी करने की कोशिश करेगा तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। सभी अपनी ड्यूटी के बारे में अच्छे से पता करे। बूथ ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मचारियों के पास व्यवस्था बनाए रखने के लिए लाठी होनी चाहिए। मतदाताओं से विनम्र व्यवहार कर मतदान के लिए एक लाइन बनवाए ताकि बूथ पर व्यवस्था बनी रहे। ईवीएम मशीन लेने से जमा करने तक उसके साथ रहें। मतदान केंद्र के अंदर बेवजह भीड़ न होने दे। बूथ ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी अपने साथ मोबाइल फोन न रखे। साथ ही मतदान केंद्र पर तैनात कर्मचारी और पेट्रोलिंग पार्टी पार्किंग व्यवस्था को दुरस्त रखेगे। यह भी सुनिश्चित करे कि इलेक्शन के समय लगाए गए टैंट मतदान केंद्र से निर्धारित 200 मीटर की दूरी पर लगे हो। पुलिस कर्मी अपनी पूर्ण वर्दी में होगे। चुनाव बूथों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को अच्छी तरह से चैक करेगे और किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति की उपस्थिति बूथ के अंदर नहीं होनी चाहिए। यह भी सुनिश्चित करे कि जिन नागरिकों की वोटिंग हो चुकी हो वो बूथ के अंदर न रुके। संदिग्ध दिखने वाले व्यक्तियों पर पैनी नजर रखे। यह भी सुनिश्चित करे कि कोई भी पोलिंग एजेंट बूथ के अंदर किसी भी प्रकार की चुनाव संबंधित सामग्री, मोबाइल, हथियार या कोई सिंबल लेकर ना आएं। पुलिस कर्मियों की ड्यूटी बूथ के बाहर लगाई गई है इसलिए बूथ पर कानून व्यवस्था बनाए रखें। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत प्रभाव से उच्च अधिकारियों को सूचित करें । पुलिस अधीक्षक महोदय ने पुलिस कर्मचारियों के खाने पीने की व्यवस्था के लिए संबंधित थाना प्रभारी को निर्देश दिए है।
*पुलिस अधीक्षक ने पेट्रोलिंग पार्टियों को निर्देशित करते हुए कहा* कि ईवीएम के जमा होने तक पेट्रोलिंग पार्टियां एक्टिव रहेगी। पेट्रोलिंग पार्टी का इंचार्ज हथियार के साथ ड्यूटी पर रहेगा। पेट्रोलिंग पार्टियों को अपने क्षेत्र और रूट के बारे में संपूर्ण जानकारी होनी चाहिए ताकि सूचना मिलने पर वे बिना किसी देरी के मौके पर पहुंच सके। पेट्रोलिंग पार्टियां अपने वायरलेस सेट को एक्टिव मोड में रखे और साथ ही अपने मोबाइल फोन को भी चालू हालत में रखे।
पुलिस अधीक्षक ने पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव के दौरान नियुक्त किए गए पीठासीन अधिकारियों (presiding officer) को निर्देश दिए कि ईवीएम मशीन के साथ बूथ पर नियुक्त की गई पुलिस पार्टी आपके साथ बूथ पर जायेगी और चुनाव के समाप्त होने बाद ईवीएम जमा होने तक आपके साथ रहेगी। चुनाव के दौरान बूथ पर व्यवस्था को लेकर किसी की तरह की परेशानी होने पर आप ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को बताए। पुलिस बूथ के बाहर चुनाव को शांति पूर्वक संपन्न करवाने के लिए व्यवस्था बनाए रखेगी।
पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दे। चुनाव को शांति पूर्ण तरीके से निपटाने व कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन की सहायता करें।
Hindi news haryana Hisar news> Fake voting during polling in Narnaund area, complaint of this village reached SDM court with video, Hisar news Today, panchayat election news Hisar today,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks