स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार जिला परिषद के चुनाव में किसका होगा रुतबा, उम्मीदवारों ने डोर टू डोर मांगे वोट, लोगों में हुक्के पर हो रही है चर्चा!

 उम्मीदवार अनीता संदलाना व राजेश संदलाना क्यों बन रहें हैं चेहरा, अन्य उम्मीदवारों में कहां है खामी !


Advt.


हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज

जिला परिषद व पंचायत समिति के चुनाव को लेकर हिसार और फतेहाबाद जिले में रविवार शाम को प्रचार का शोर थम गया था। सोमवार को उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों के साथ रुठे हुए वोटरों को रिझाने का प्रयास किया गया। वहीं कुछ उम्मीदवारों ने डोर टू डोर जाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। वहीं सोमवार को लोग भी वोटों के गणित में उलझे हुए दिखाई दिए कि अगर हमारे उम्मीदवार को इतने वोट उस गांव से मिलते हैं तो हमारी जीत निश्चित है। यही हाल हिसार जिले के वार्ड 21 के गांव छान, बनभौरी, संदलाना, सोथा, भाडा, मतलोडा, सरहेड़ा, खरक पूनिया और बधावड़ में भी देखने को मिला।









 हिसार जिले के जिला परिषद के वार्ड 21 से 8 उम्मीदवार चुनावी रण में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जिनमें से दो उम्मीदवार गांव बधावड़ से, एक उम्मीदवार सरहेड़ा से, दो उम्मीदवार मतलोडा गांव से, एक बनभौरी से और गांव संदलाना से अनीता संदलाना पत्नी राजेश संदलाना व एक अन्य उम्मीदवार मैदान में उतरे हुए हैं। वार्ड के लोगों की मानें तो इस वार्ड में आठ उम्मीदवार होने से मतदाता भी इस उलझन में उलझे हुए हैं कि कौन सा उम्मीदवार जीत के नजदीक है और कौन सा टक्कर देकर जीत हासिल कर सकता है। रविवार की शाम को जिला परिषद चुनाव के प्रसार को लेकर शोर शराबा थमा तो सोमवार को उम्मीदवारों के समर्थक इस उलझन में उलझे दिखाई दिए कि किस गांव से उनके उम्मीदवार को कितने वोट मिल रहे और कौन से वोट मिलेने से उनका उम्मीदवार जीत हासिल कर सकता है। दिन भर हुक्के की गुड़गुड़ाहट के साथ ही ये चर्चा का विषय बना रहा।








हमारे संवाददाता जब गांव छान गांव के जोगिंद्र सिंह उर्फ जोगड़ा, कर्मबीर, चंद्र, उमेद सिंह, संपूर्ण, राजबीर उर्फ पतलू, दर्शन, कुलबीर हुक्के की गुड़गुड़ाहट के साथ यही चर्चा कर रहे थे कि हमारे गांव से राजेश संदलाना की पत्नी एवं जिला परिषद उम्मीदवार अनीता संदलाना की जीत ही नहीं लीड मिलेगी। लेकिन गांव सरहेड़ा और बधावड़ से कम वोट मिल रहे हैं, इन वोटों की भरपाई कहां से की जाए। उन्होंने बताया कि गांव संदलाना व छान गांव ने मिलकर राजेश संदलाना को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन महिला कोटा होने के कारण राजेश संदलाना की पत्नी अनीता संदलाना को उम्मीदवार बनाया गया। उन्होंने दावा करते हुए बताया कि उनकी उम्मीदवार अनीता संदलाना गांव छान, संदलाना, सोथा भाडा, मतलोडा और खरक पूनिया से लीड लेकर चल रही है। वहीं बनभौरी गांव व वार्ड के अन्य गांव में कांटे की टक्कर हो सकती है।






Who will have status in Haryana Hisar zila parishad  Ward  candidates ask for votes door to door, people are discussing hookah, Hisar news Today, latest news Hisar today, panchayat election in Hisar news Today, Barwala news Today,



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |