स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नारनौंद क्षेत्र के गांव में देवर भाभी के शव पेड़ पर लटके मिले !

 


हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज 

नारनौंद क्षेत्र के गांव सीसर में एक प्रेमी युगल ने सुसाइड कर लिया। दोनों के शव सीसर के खेतों में सोरखी माइनर के पास पेड से लटके मिले। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छीनबीन की और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। मृतक गांव बडाला के हैं। दोनों रिश्ते में देवर भाभी बताए बताए गए हैं। महिला तीन बच्चों की मां बताई जा रही है। पुलिस की छानबीन जारी है।



महिला और युवक ने जहां पर फंदा लगाया था, वहीं पेड़ के पास ही एक मोटरसाइकिल भी खड़ा मिला है। पुलिस टीम मौके पर खड़े मोटरसाइकिल नंबर और उसके आरसी के डॉक्यूमेंट से उनकी पहचान पता लगाने की कोशिश में लगी। बाइक का नंबर फतेहाबाद का मिला। मृतक युवक की जेब से मिले मोबाइल से उनकी पहचान हुई है। दोनों पास के गांव बड़ाला के रहने वाले हैं। रिश्ते में देवर भाभी हैं। युवक की पहचान संदीप और महिला की पहचान सुशील के तौर पर हुई। सुशील तीन बच्चों की मां है और सुदीप की सगी भाभी है।



जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने सीसर के खेतों में सोरखी माइनर के पास एक पेड़ पर महिला और युवक के शव लटके देखे। इससे हड़कंप मच गया। कुछ देर बाद ही ग्रामीणों की भीड़ लग गईञ सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाया। दोनों गांव सीसर के नहीं थे, इस वजह से उनकी पहचान नहीं हो पायी। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में यही माना कि दोनों प्रेमी युगल है और सुसाइड किया है।



हिसार के गांव सीसर में देवर-भाभी के शव पेड़ पर फंदे पर लटके मिले हैं। मौके पर एक बाइक बरामद हुई है जिस पर फतेहाबाद का नंबर है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए हांसी अस्पताल भेजा है। मृतक की जेब से मिले मोबाइल से उनकी पहचान हुई है। मृतक संदीप बड़ाला गांव का रहने वाला है वहीं महिला का नाम सुशील है। सुशील संदीप की सगी भाभी है। वह अपने पति के साथ गांव बड़ाला में रह रही थी। संदीप हिसार के चंदन नगर में किराए के मकान में रहता था। दोनों की आयु करीब 30 से 35 साल के बीच है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |