स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

खेलों हरियाणा में दमखम दिखाएंगे एसबीएस स्कूल के खिलाड़ी !

 खेलो हरियाणा टेबल टेनिस में एसबीएस टेबल टेनिस अकैडमी माढा के खिलाड़ियों का सिलेक्शन

हिसार सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज 

हरियाणा सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर वर्ष खेलो हरियाणा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है । जिसमें 28 खेलों के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं इन सभी खेलों के खिलाड़ियों का सिलेक्शन हर जिले के अनुसार ट्रायल लिया जाता है । इस तरह 20 नवंबर (रविवार) को टेबल टेनिस के खिलाड़ियों के सेलेक्शन के लिए ट्रायल का आयोजन खेल विभाग हिसार द्वारा हिसार में करवाया गया जिसमें 2 लड़कों व दो लड़कियों का सिलेक्शन होना था । जिन खिलाड़ियों का जन्म जनवरी 2005 के बाद का होना चाहिए था । इस ट्रायल में 68 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिसमें एसबीएस स्कूल के गौरांश पांच खिलाड़ी संयम, रजत, मोहित, संयम, सौरभ से जीतकर अपना स्थान बनाया व दूसरे खिलाड़ी हिसार से सन्नी का सिलेक्शन हुआ । 











इस तरह खिलाड़ियों में एसबीएस school madha माढा की खुशी ने सोनम, मुस्कान, राधिका व रितिका को हराकर अपना स्थान पक्का किया व दूसरी खिलाड़ी रितिका का सिलेक्शन हुआ इस तरह कुल 4 खिलाड़ियों में से दो खिलाड़ी एसबीएस टेबल टेनिस अकैडमी माढा के रहे जो कि बहुत अच्छी उपलब्धि है । अब ये खिलाडी हिसार जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी उन्होंने बताया कि इस सिलेक्शन में भी एसबीएस की प्रिंसी, राधिका, परी, तानिया, विजेता, महक, निशू आदि ने भी शानदार प्रदर्शन किया तीसरे, चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर रही हैं ।













 उन्होंने इस पर स्कूल के संदीप डीपी कोच रमेश चहल व कोच मनीषा को भी बधाई दी जिनकी मेहनत के कारण ही ये अच्छे खिलाड़ी तैयार होते हैं व अपना और अपने अभिभावकों का व स्कूल का नाम रोशन करते हैं ।







Sbs school madha, sbs school news, education news haryana, Hisar news Today, game News Today Haryana, Hisar game News, Narnaund news Today , sbs schoo

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |