हिसार पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने पंचायत चुनाव को लेकर किया फ्लैग मार्च, पुलिस ने इन गांवों में पंचायत चुनाव को लेकर की कड़ी सुरक्षा !
पंचायत, पंचायत समिति और जिला पार्षद चुनाव को लेकर जिला पुलिस हिसार अलर्ट, पुलिस अधिकारी कर रहें है गावों में फ्लैग मार्च!
हिसार: सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
पंचायत, पंचायत समिति और जिला पार्षद चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्वक और बिना किसी भय के संपन्न करवाने के लिए हिसार पुलिस विशेष कार्य योजना के तहत काम कर रही है। स्वयं पुलिस अधीक्षक श्री लोकेंद्र सिंह, आईपीएस और उनके निर्देश पर सभी पुलिस अधिकारी गावों में फ्लैग मार्च कर रहे है। संवेदनशील और अति संवेदनशील गावों की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस पुराने और नए संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों वाले गांवों पर नजर बनाए हुए है। जिला पुलिस हिसार के सभी 199 गांव पुलिस निगरानी में है। जिनमे कुल 656 मतदान बूथ बनाए गए है और 320 बूथों को संवेदनशील और अति संवेदनशील चिन्हित किया गया है। पुलिस अपराधियों को लेकर पूरी तरह से सतर्क हैं ताकि कोई भी अपराधी किसी भी तरह से पंचायती चुनावों में बाधा उत्पन्न ना कर पाए।
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने किया गांव सिंधरान, आर्य नगर और रावलवास खुर्द में फ्लैग मार्च।
हिसार के पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने चुनाव को ध्यान में रखते हुए गांव सिंधरान, आर्य नगर और रावलवास खुर्द में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान गांवों में जाकर पुलिस अधीक्षक महोदय गांव के मौजीज एवं गणमान्य व्यक्तियों से मिले। जिनसे मिलकर पंचायत चुनाव के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था तथा आपसी भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की व किसी भी तरह के नशे से दूर रहने बारे भी कहा। नशे से होने वाले दुष्प्रभाव बारे भी बतलाया।
*पांच साल में बदल जाते हैं सरपंच।*
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पंचायत चुनावों में मुख्य झगड़ा सरपंची को लेकर होता है। गांवों में विवाद हो जाते हैं। इस तरह के विवादो से बचना है। छोटे मोटे विवाद का आपसी सहमति से समाधान करे। सरपंच हर पांच साल में बदल जाते है। गांव में भाईचारा हमेशा के लिए होता है। अपने गांव की छवि को न बिगड़ने दे। शांति पूर्वक, बिना किसी विवाद के चुनाव को संपन्न करवाए। कई बार छोटे छोटे विवादों में आपसी दुश्मनी बड़ी हो जाती है। इस वजह से गांवों के हालात तक बदल जाते हैं। किसी के भी दबाव में न आए, बिना दर भय के अपने मत का प्रयोग करे। पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए है। संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पेट्रोलिंग पार्टियां 10 से 15 मिनिट के अंतराल पर घूमती रहेगी। किसी भी प्रकार की घटना होने पर पुलिस को सूचित करे। सयम बनाए रखे, आवेशित न हो। पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों से अपील की कि मतदान बूथ पर मतदान करने के बाद अनावश्यक रूप से भीड़ न करे। मतदान के बाद अपने अपने घर जाए। चुनाव एजेंट और मतदाता के अलावा बूथ पर कोई न रुके।
पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए आग्रह का पालन कर ग्रामीणों ने बिना किसी विवाद के चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने का वायदा किया। आज के इस फ्लैग मार्च में पुलिस उप अधीक्षक नारायण चंद, थाना प्रभारी थाना सदर हिसार, थाना प्रभारी थाना आजाद नगर, मगाली चौकी प्रभारी, बालसमंद चौकी प्रभारी सहित पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
Haryana Hisar news Today, Hisar Superintendent of Police Lokendra Singh IPS conducted flag march regarding Panchayat elections, Hisar news Today, latest news Hisar today, breakiing news Hisar, Hindi news haryana,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks