स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Hisar news: स्मैक की दर्जनों पुड़िया सहित युवक गिरफ्तार !

 8 ग्राम 21 मिलीग्राम स्मैक की 71 पुड़िया सहित एक युवक काबू


हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज

 उकलाना पुलिस ने उकलाना के साहू रोड़ एक शराब के ठेके पर  काम करने वाले एक युवक को स्मैक की दर्जनों पुड़िया सहित पकड़ने में कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने स्मैक बरामद कर युवक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 







युवक के पास से पुलिस ने 8 ग्राम 21 मिलीग्राम स्मैक की 71 पुड़िया बरामद की हैं। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपित से स्मैक के मैंन सप्लायर सहित अन्य जानकारी हासिल की जाएगी। 







     एएसआई राधेश्याम ने बताया कि पुलिस टीम को गस्त के दौरान सूचना मिली कि साहू रोड़ पर स्थित शराब के ठेका के पद एक युवक नशीले पदार्थ सहित खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम बिना किसी देरी के बताए गए स्थान साहू रोड पर बने शराब के ठेका के पास पहुंची तो वहा एक नौजवान युवक नजर आया। जिसे पुलिस टीम द्वारा काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम  गांव चमारखेड़ा निवासी अजय बताया। नियमनुसार प्रधानाचार्य गवर्मेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पाबड़ा की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उपरोक्त अजय के कब्जे से एक पॉलिथिन की थैली से सिल्वर  कलर की 71 पुड़िया स्मैक बरामद हुई। पुड़िया को खोल स्मैक का वजन करने कुल 8 ग्राम 21 मिलीग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामद 8 ग्राम 21 मिलीग्राम स्मैक की 71 पुड़िया को कब्जा पुलिस लेकर अजय के खिलाफ थाना उकलाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। 









     एएसआई राध्येश्याम ने बताया कि आरोपित अजय शराब  ठेके पर सेल्समैन का काम करता है और साथ ही स्मैक की छोटी छोटी पुड़िया बनाकर बेचता है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है। आरोपित को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।





Hindi news haryana Hisar news> Youth arrested with dozens of smack, uklana Hisar news Today, Barwala news Today, latest news Hisar, Haryana news Today

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |