हिसार : पंचायत चुनाव रिहर्सल में 32 अधिकारी व कर्मचारी रहे नदारद, दो दिन में देना होगा जवाब, नहीं तो नापेंगे ये अधिकारी व कर्मचारी !
हिसार पंचायत चुनाव : रिहर्सल में फरलो मारने वाले 32 अधिकारियों व कर्मचारियों पर गिरी गाज
हिसार: सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
पंचायत चुनाव बिना किसी विघ्न के निष्पक्ष तरीके से शांति पूर्वक करवाने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर 16 नवंबर को रिहर्सल का आयोजन किया गया था। जिसमें ढाई दर्जन से ज्यादा अधिकारी व कर्मचारी नदारद रहे थे। चुनाव आयोग ने इन अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कड़ा संज्ञान लेते हुए इन्हें नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर इन अधिकारियों व कर्मचारियों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।
पंचायत समिति बरवाला के निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम अश्वीर नैन ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के 22 नवंबर को पंचायत समिति व जिला परिषद और 25 नवंबर को पंच व सरपंच पद के चुनाव हेतु पीठासीन अधिकारी, अतिरिक्त पीठासीन अधिकारी व पोलिंग अधिकारियों को चुनाव संबंधी प्रशिक्षण देने के लिए 16 नवंबर को रिहर्सल का आयोजन किया गया था। इस रिहर्सल के दौरान 32 अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी ड्यूटी के दिन अनुपस्थित रहे।
रिहर्सल में अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। उन्हे दो दिन के अंदर-अंदर अपनी स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। अन्यथा उनके विरुद्ध सेक्शन-185, पंचायती राज एक्ट-1994 के सेक्शन-188 तथा इंडियन पेनल कोड-1860 के तहत ड्यूटी से नदारद रहने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Panchayati Election: Notice to 32 officers/employees who were absent in rehearsal, sought reply in two days, latest news Haryana, Hisar news Today, latest news Hisar, Hindi news Hisar Haryana, Barwala news Today,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks