स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जिला परिषद वार्ड 21 में बिना भेदभाव के करवाया जाएगा विकास - राजेश संदलाना

 


हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


 गांव सौथा, भाडा और मतलोडा में हिसार जिला परिषद वार्ड 21 की उम्मीदवार अनीता संदलाना व उनके प्रतिनिधि राजेश संदलाना को लोगो का भरपूर समर्थन मिल रहा है। अनेक परिवारों ने राजेश संदलाना की नीतियों में आस्था जताई और उनके पक्ष में मतदान करने का आश्वासन दिया। जैसे जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है वैसे वैसे अनीता संदलाना का कारवां बढ़ता जा रहा है। गांव संदलाना, छान, बनभौरी से शुरू होकर उनका प्रचार प्रसार भी जोर पकड़ गया है।









जिला परिषद वार्ड 21 से उम्मीदवार अनीता संदलाना व राजेश संदलाना ने गांव सौथा भाडा और मतलोडा में ग्रामीणों से वोट की अपील करते हुए कहा कि उनकी जीत निश्चित है और जो लोग हर रोज उनके साथ जुड़ रहे हैं, उससे जीत का अंतर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि उनका राजनीति में आने का केवल एक ही मकसद है कि अपने वार्ड में पेयजल, गांव में साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करवाना, अधूरे पड़े व जो आज तक विकास नहीं हुआ उसको सिरे चढ़ा कर बिना किसी भेदभाव के हर गांव में विकास कार्य करवाए जाएंगे। वहीं गरीब तबके के लोगों की जो राशनकार्ड बनवाने से लेकर बुढ़ापा पेंशन तक का लाभ हर किसी योग्य को दिलवाने की भरपूर कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि आपने जो मान सम्मान हमें दिया है उसको हर हाल में कायम रखा जाएगा। इस दौरान गांव मतलोडा में ब्राह्मण समाज ने राजेश संदलाना व अनीता संदलाना का समर्थन किया। वहीं सोथा भाडा में भी अनेक परिवारों ने उनका समर्थन किया।





advt.

Zilla Parishad Ward 21 will be developed by Zilla Parishad candidate Anita Sandalana without discrimination - Rajesh Sandalana,

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |