हांसी : गाड़ी लूटने का साजिश कर्ता खुद मालिक व उसके साथी निकले, हांसी पुलिस का दावा, दो आरोपित गिरफ्तार !
हांसी सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
हांसी शहर पुलिस ने गाड़ी लूटपाट करने के मामले में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने गाड़ी लूट मामले में गाड़ी के मालिक सहित दो लोगों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।हांसी शहर थाना पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कुलदीप वासी ढाणी कुतुबपुर व रिंकू उर्फ बच्ची वासी मायईड़ के रूप में हुई। जिन्होंने 29 जुलाई 2022 को सैनीपुरा फ्लाईओवर के पास कार लूटने की झूठी कहानी रच कर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि 6 लड़के मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और गाड़ी छीन कर भाग गए। पुलिस जांच में सामने आया कि गाड़ी मालिक सुरेंद्र ने अपनी गाड़ी का फाइनेंस करवा रखा था और वो समय पर किस्त नहीं भर पाया तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर और गाड़ी लूटने की साजिश रची और गाड़ी को खुर्द बुर्द कर दिया । जिन को गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय में पेश करके जेल भेज दी है। इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
Hindi news haryana HisarThe conspirator of robbing the car turned out to be the owner himself and his accomplice, claims Hansi police, Hisar news Today, latest news Haryana, crime'news Hansi, Hansi news Today,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks