स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार : ठेकेदार के बेटे का अपहरण करने वाला पहुंचा सलाखों के पीछे

 


हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज

   थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने सिविल ठेकेदार के बेटे के अपहरण मामले में दूसरे आरोपित मात्रश्याम निवासी संदीप धारीवाल को दबौचने में सफलता हासिल की है। अर्बन एस्टेट थाने में संदीप धारीवाल व अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 365/364A/34 IPC के तहत दर्ज मुकदमा संख्या 629 दिनाक 21.10.2022 में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।








     उप निरीक्षक प्रदीप ने बताया कि मात्रश्याम निवासी संदीप दारिवाला ने 21 अक्टूबर को डिफेंस कॉलोनी निवासी अक्षय के साथ मिलकर सिविल ठेकेदार जगदीश के बेटे अमित का अपहरण किया था। डिफेंस कॉलोनी निवासी अक्षय को पहले की गिरफ्तार किया जा चुका है।  थाना अर्बन स्टेट हिसार में जगदीश कुमार वासी लाडवा ने उसके बेटे के अपहरण के बारे में शिकायत दी थी। पुलिस को दी शिकायत में जगदीश कुमार ने बताया कि वह सिविल ठेकेदार है और उसका काम सीआरडी कंपनी जिंदल पुल पर चल रहा है। वह काम उसका लड़का अमित करता है। एक साल पहले हमारा काम अक्षय बराला के साथ इकट्ठा था। इसके बाद हम दोनों अलग हो गए। हमारा काम अच्छा चल रहा है जिस कारण अक्षय बराला द्वेष रखने लगा। 21 अक्टूबर को समय करीब 7:30 पर अक्षय बराला ने संदीप दारीवाला और एक अन्य साथी के साथ मिलकर अपने कैरेटा गाड़ी में एच आर डी बैंक के सामने से अपहरण कर लिया। पुलिस को दी गई शिकायत पर पुलिस ने अक्षय बराला, संदीप दारीवाला व अन्य पर उपरोक्त के खिलाफ मामला दर्ज किया।










           उप निरीक्षक प्रदीप ने बताया कि पुलिस द्वारा की जांच में सामने आया कि अमित और अक्षय बराला पहले साथ में ठेकेदारी का काम करते थे । इनका आपस में पैसे का लेनदेन था। अपहरण के बाद अक्षय बराला और संदीप दारीवाला अपहृत अमित को गांव गड़वा, शिवानी ले गए और वहा बंदी बनाया। आरोपितों ने अमित का फोन छीन लिया और फोन से गांव गड़वा में 6 लाख रुपए ट्रांसफर किए और उसे इधर उधर घुमाते रहे। पैसे ट्रांसफर के बाद अमित को मिग्नी खेड़ा गांव में छोड़कर चले आए और उसका फोन साथ ले गए। उसके बाद आरोपितों ने  छीन कर उसके फोन से 20 लाख रुपए ट्रांसफर किए। पुलिस ने आरोपित द्वारा ट्रांसफर किए गए रुपए फ्रीज करवाए है। आरोपित को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।






Kidnapper of contractor's son reached behind bars, Hindi news haryana, Hisar news Today, latest news Hisar today, crime'news Hisar, Haryana news Today

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |