स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

BREAKING NEWS haryana : हरियाणा रोडवेज की बसों में लगेगा केवल 50 प्रतिशत किराया , जाने सरकार का क्या है मकसद !

 



चंडीगढ़ : तहलका न्यूज 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती समारोह में 19 नवम्बर से 6 दिसम्बर तक जाने के लिए 10 जिलों के यात्रियों को राज्य परिवहन की बसों के किराए में 50 प्रतिशत छूट प्रदान करने की घोषणा की है। इसका महोत्सव में भाग लेने वाले लाखों तीर्थ यात्रियों को लाभ मिलेगा।









परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का गीता जयंती महोत्सव हर साल मनाया जाता है। इस महोत्सव में देश-विदेशों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। महोत्सव की महत्ता को ध्यान में रखते हुए और ज्यादा से ज्यादा लोगों को परिवहन सेवाओं का लाभ प्रदान करने के लिए हरियाणा राज्य परिवहन ( Haryana roadways Bus ) की बसों के किराए में 50 प्रतिशत छूट दी जा रही है। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र ( kurukshetra ) विकास बोर्ड की अनुशंसा पर पहले केवल कुरुक्षेत्र ( kurukshetra ) करनाल, ( Karnal ) पानीपत ( panipat )  जींद ( jind ) व कैथल ( kaithal ) जिलों के तीर्थ यात्रियों को किराए में छूट प्रदान की जा रही थी।









परिवहन मंत्री ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के दौरान और अधिक तीर्थ यात्रियों को इस धार्मिक एवं पवित्र स्थल का भ्रमण करवाने के उद्देश्य से पंचकूला ( punchkula ) अंबाला ( Ambala )  यमुनानगर ( yamunanagar ) सोनीपत ( Sonipat )  और रोहतक ( Rohtak ) जिले को भी इस किराए की छूट में शामिल किया गया है। अब इन 5 जिलों के तीर्थ यात्री भी कुरुक्षेत्र गीता जयंती उत्सव में भाग लेने के लिए राज्य परिवहन की बसों में 50 प्रतिशत किराए की छूट का लाभ उठा सकेंगे। इस प्रकार राज्य सरकार कुरुक्षेत्र के साथ लगते कुल दस जिलों के तीर्थ यात्रियों को गीता जयंती उत्सव के दौरान राज्य परिवहन की बसों के किराए में छूट प्रदान करेगी।








परिवहन मंत्री ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती समारोह के दौरान सरकार द्वारा कुरुक्षेत्र के 48 कोस की परिधि में आने वाले 75 धार्मिक तीर्थ स्थलों पर भी अनेक प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन क्षेत्रों में तीर्थ यात्री आसानी से भ्रमण करने के अलावा कार्यक्रमों का आनन्द लेने के साथ ही धार्मिक तीर्थ स्थलों से जुड़ी जानकारी भी ले सकेंगे।







Only 50 percent fare will be charged in Haryana Roadways bus, Haryana news Today, latest news Haryana, Hindi news haryana, CM Haryana news Today, International Gita Jayanti Festival

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |