जींद जिले के युवक की हत्या कर शव को बरवाला क्षेत्र के गांव में फैंकने वाला मुख्य आरोपित गिरफ्तार !
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
जींद जिले के युवक की किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर शव को हिसार जिले के बरवाला क्षेत्र के गांव सरसौद के पास फेंक दिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले के मुख्य आरोपित को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपित युवक को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपित से पूछताछ के साथ साथ वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी भी बरामद की जाएगी।
बरवाला थाना पुलिस ने कालवन, जींद निवासी राममेहर की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गाजुवाला, टोहाना निवासी मनोज को थाना बरवाला में आईपीसी की धारा 302/34 के तहत मामला दर्ज ( मुकदमा नंबर 1101 दिनाक 14.11.2022 ) में गिरफ्तार किया गया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि हाईवे पीसीआर ने थाना में सूचना दी की किसी अनजान युवक का शव गांव सरसौद के पास हिसार चंडीगढ़ हाईवे के पास पड़ा मिला था। मृतक के शव की पहचान जिला जींद के गांव कालवन निवासी राममेहर के रूप में हुई। पुलिस ने राममेहर के परिजनों को सूचित किया। पुलिस की सूचना पर बरवाला सामान्य अस्पताल पहुंचे मर्तक के चाचा कालवन निवासी धर्मपाल ने किसी अनजान व्यक्ति द्वारा राममेहर की हत्या करने के बारे में पुलिस को शिकायत दी। दी गई शिकायत में धर्मपाल ने बताया कि 13.11.2022 की शाम को राममेहर के पास किसी का फोन आया और वह घर से अनजान व्यक्ति के साथ चला गया। शाम करीब 8 बजे फिर से राममेहर की बात उसके मामा कें लडके के साथ व्हाट्सएप पर वीडियो काल के जरिए हुई। जिसमे उसने कहा कि वह अभी गाड़ी में बैठा है बाद में बात करेगा। उसके बाद राममेहर का कोई फोन नही आया। 14.11.2022 को सुबह में थाना बरवाला से फोन आया कि राममेहर की शव गांव सरसोद के पास मिली है जो सामान्य अस्पताल बरवाला के शव गृह में रखी है। सूचना पर हम सामान्य अस्पताल पहुंचे।
थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी मनोज ने आपसी रंजिश रखते हुए कालवन, जींद निवासी राममेहर की हत्या कर उसके शव को गांव सरसौद के पास हिसार चंडीगढ़ हाईवे पर फेंक दिया था। आरोपित से पूछताछ जारी है आरोपित को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
Hindi news>haryana>Hisar news>The main accused arrested for killing a youth of Jind district and throwing the dead body in the village of Barwala area, Hisar news Today, latest news Haryana, Haryana news Today, Jind news Today, Fatehabad news Today, tohana news Today, Barwala news Today, murder news Today in Hisar, crime'news Hisar today,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks