हिसार जिला परिषद वार्ड 26 का चुनाव हुआ दिलचस्प, जाने क्यों अचानक बढ़ने लगा इस उम्मीदवार का कारवां !
गांव राजपुरा के दो बड़े परिवारों ने निशा चहल व राजेंद्र चहल का किया समर्थन का दावा!
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
पंचायत चुनाव ( panchayat election ) को लेकर हिसार जिले में चुनावी पारा सिर चढ़कर बोल रहा है। हर गली, हर मोड़ पर वोट मांगने वाले ही नजर आ रहे हैं। सोमवार को गांव राजपुरा डोर टू डोर अभियान के तहत पहुंचे वार्ड 26 से उम्मीदवार निशा चहल व राजेंद्र चहल उस समय गदगद हो गए जब राजपुरा गांव के सुखिया राम व माया राम परिवार के सरपंच उम्मीदवार प्रमोद कोहाड़ और जोगा वाड़ा परिवार के सरपंच उम्मीदवार नरेश के साथ कई परिवारों ने उनका समर्थन करते हुए फुल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
वीडियो देखने के लिए नीले रंग की लाईन पर क्लिक करें
समाज सेवी राजेंद्र चहल ने कहा कि जो मान सम्मान हमें दिया गया है उसका ऋण वो जिंदगी भर नहीं उतार सकते। उनके वार्ड के गांव में अनेक समस्याएं हैं और वो जितने के बाद उन समस्याओं का समाधान बिना किसी भेदभाव के करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वो राजनीति नहीं जानते, लेकिन सबको साथ लेकर चलने का उनका अच्छा अनुभव रहा है। में किसी राजनिति घराने से ताल्लुक नहीं रखता हूं, मेरा चुनाव वार्ड की जनता अपने हिसाब से लड़ेंगी। क्योंकि मैं पैसे या अन्य किसी भी कारण से चुनावी दंगल में नहीं उतरा हूं, बल्कि बड़े बुजुर्गो व नौजवान साथियों ने भरोसा करके मुझे इस दंगल में उतारा गया है।
हवा सिंह चहल ने कहा कि इस बार पंचायत चुनाव दो चरणों में करवाया जा रहा है। पहले हुए मतदान में रोहतक में देखने को मिला कि जिला परिषद व पंचायत समिति के चुनाव में जिस गांव में मतदान प्रतिशत 42% हुआ था लेकिन सरपंच चुनाव में उसी गांव में मतदान 80% से ज्यादा हो गया। लेकिन हमें सरपंच पद का चुनाव मानकर ही भाईचारे में रहते हुए अपने मताधिकार का अधिक से अधिक प्रयोग करना होगा। तभी हमारी जीत का मारजन बढ़ पाएगा।
इस अवसर पर राजपुरा गांव के पूर्व सरपंच सुरजा राम, सोहनलाल, दिलबाग सिंह, पृर्थी नंबरदार, करतार सिंह, ओमप्रकाश, दलबीर, महाबीर, बलवान, सतबीर, अनिल, रणधीर,कमलजीत, राजबीर, विरेन्द्र, विजेंद्र, सुरेश, सतीश, पप्पू महाल, बारु राम, बलवंत, निहाल सिंह, ज्ञानी राम, हवा सिंह चहल, जगमेंद्र मदनहेड़ी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
Hindi news Hisar, Haryana news Today, Hisar Zilla Parishad Ward 26 election was interesting, Hisar news Today, panchayat election Hisar today news,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks