चुनावों में विघ्न डालने की कोशिश भी की तो की जाएगी कड़ी कार्यवाही, हांसी पुलिस अधीक्षक ने बनाई खास रणनीति !
शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने मे पुलिस सहयोग बारे की अपील।
हांसी : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
पुलिस अधीक्षक हांसी नितिका गहलोत ने आज अपने कार्यालय में जिला पुलिस के सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों व सभी प्रबन्धक अफसर थाना व सभी चौकी प्रभारी की मीटिंग ली ।
पुलिस अधीक्षक ने मीटिंग के दौरान निर्देश दिए कि हरियाणा में पंचायत चुनावों के तीसरे और अंतिम चरण में जिला हांसी में जिला परिषद व ब्लाक समिति के सदस्यों तथा पंचायत समिति के लिए माननीय चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित तिथि अनुसार 22 नवंबर एवं 25 नवंबर को होने वाले चुनाव के चलते चुनाव को शांतिपूर्वक, निष्पक्ष और भय मुक्त वातावरण में संपन्न करवाने के निर्देश दिए है ।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला पुलिस के प्रत्येक थाना प्रबंधक एवं चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में आमजन को चुनाव के दौराने शातिं पुर्वक माहोल रखने के लिए वा चुनाव को शांतिपुर्वक ढंग से कराने बारें लगातार समझाया जा रहा है। साथ ही उन्हें आपसी भाईचारा बनाये रखने बारे हिदायत दी जा रही है ।
पुलिस अधीक्षक ने आमजन जो वैध लाइसेंस धारक है को अपना हथियार बिना किसी देरी के अपने नजदीकी थाना व गन हाउस में जमा कराने की हिदायत दी साथ ही कहा कि जो लोग अपने लाइसेंसी शस्त्र जमा नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी तथा उनके शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराए जाएंगे। चुनाव के दौराने शातिं पुर्वक माहोल रखने के लिए वा चुनाव को शांतिपुर्वक ढंग से कराने बारें आमजन को समझाया गया एवं उन्हें आपसी भाईचारा बनाये रखने बारे हिदायत दी।
पुलिस अधीक्षक ने कड़े शब्दों में कहा कि जिला पुलिस की असामाजिक तत्वों पर लगातार पैनी नजर जारी है। चुनाव के दौरान यदि कोई व्यक्ति चुनाव में विघ्न डालने की कोशिश करेगा या शांति भंग करता है या किसी प्रकार का षड्यंत्र रचता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। वही जिला पुलिस की संपूर्ण जनता से चुनाव को शांति पूर्ण ढंग से सफल बनाने के लिए पुलिस विभाग को सहयोग की अपील की है ।
इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक विनोद शंकर , सफुदिन , प्रबन्धक अफसर थाना शहर हांसी कृष्ण कुमार , सदर प्रबन्धक सुरेंद्र कुमार , प्रबन्धक अफसर थाना नारनौंद चन्द्रभान , प्रबन्धक अफसर थाना बास नरेन्द्र पाल , महिला प्रबन्धक पुष्पा देवी , चौकी इंचार्ज, खेडी चोपटा सुरेश कुमार , आदि मौजूद रहे ।
Hindi news>haryana>Hisar>Hansi news> Strict action will be taken even if there is an attempt to disrupt the panchayat elections, hansi news Today, Haryana news Today, latest news Hisar today,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks