हिसार : भारी मात्रा में गांजा सहित युवक गिरफ्तार !
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
पंचायत चुनाव के लिए पुलिस द्वारा की गई मुस्तैदी से नशा तस्करों के पसीने छूटे हुए हैं। हर दिन अवैध शराब या फिर नशे की अन्य खेपे पुलिस द्वारा पकड़ी जा रही है। हिसार पुलिस ने झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले एक युवक को गांजा सहित पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपित युवक को अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
सहायक उप निरीक्षक इंदर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को गस्त के दौरान सूचना मिली की एक युवक नशीला पदार्थ लेकर सेक्टर 16/17 की झुगियों में आएगा। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम बिना किसी देरी के सेक्टर 16/17 की झुग्गियों में पहुंची तो कुछ समय बाद एकझ युवक पैदल पैदल एक बैग सहित झुग्गियों की तरफ आता दिखाई दिया। जो पुलिस टीम को देख अचानक से भागने की कोशिश करने लगा। जिसे बैग सहित काबू कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम दरभंगा, बिहार निवासी सुरेंद्र बताया। नियमानुसार भूमि सरक्षण अधिकारी की मोजुदगी में तलाशी लेने पर उपरोक्त सुरेंद्र के बैग से एक पॉलिथिन की थैली में गांजा बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर कुल एक किलोग्राम हुआ। बरामद 1 किलोग्राम गांजा को कब्जा पुलिस लेकर सुरेंद्र के खिलाफ थाना सिविल लाइन हिसार में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम द्वारा की गई पूछताछ में आरोपित सुरेंद्र ने बताया कि उसने ये गांजा रेलवे स्टेशन हिसार के पास से किसी अनजान व्यक्ति से 3 हजार रुपए में खरीदा है। आरोपित से पूछताछ करने के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Hisar: Youth arrested with huge amount of ganja, Hindi news haryana, Hisar news Today, latest news Hisar, Bihar news Today, Hindi news india today, Hindi news Bihar,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks