स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

पंचायत चुनाव : जिला परिषद चुनाव में अमित बूरा का शक्ति प्रदर्शन, माहौल गर्माया तो विरोधियों की अटकी सांसें !

क्या जिला परिषद चुनाव नहीं चेयरमैन का चुनाव लड़ रहा है अमित बूरा ? अमित बूरा के उम्मीदवार बनने से विधानसभा चुनाव से दिलचस्प हुआ वार्ड 22 का चुनाव 

हिसार सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज



हिसार जिले के जिला परिषद चुनाव में हर कोई उम्मीदवार अपनी अपनी जीत के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहा है। लेकिन जिला परिषद के वार्ड 22 से उम्मीदवार अमित बूरा ने मतदान से तीन दिन पहले माहौल को गर्माते हुए शक्ति प्रदर्शन कर पूरे वार्ड में सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ जलूस निकाला और लोगों से वोट की अपील की। इस दौरान गांव गुराना, ढ़ांड, ब्याना खेड़ा, डाटा, खानपुर, सिंधड़, सिंघवा और सिसाय गांव में पहुंचे अमित बूरा को हजारों की संख्या में महिलाओं व बुजुर्गों ने आशीर्वाद देते हुए उनके पक्ष में मतदान करने का भरोसा दिलाया। 

अमित बूरा के शक्ति प्रदर्शन की वीडियो देखने के लिए इस लाइन पर क्लिक करें







जिला परिषद वार्ड 22 के उम्मीदवार अमित बूरा के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले में युवा वर्ग के साथियों के साथ साथ बुजुर्ग, महिलाओं की भागेदारी भी देखने लायक बन रही थी। इससे उनके इस शक्ति प्रदर्शन को चार चांद लगाते हुए वार्ड में चुनावी माहौल को एक तरफा कर दिया। वहीं युवा व महिलाएं जोर जोर से अमित बूरा के पक्ष में मतदान करने के लिए वोट की अपील करते हुए कहा कि हमारे वार्ड में जलभराव सहित अनेक समस्याएं मुंह बाए खड़ी हुई है, इन सब समस्याओं का समाधान केवल अमित बूरा ही करवा सकता है। क्योंकि वो नौजवान होने के साथ साथ कालेज समय से राजनीति करता आ रहा है और उसे ज्ञान है कि किस अधिकारी व कर्मचारी से किस तरीके से काम करवाना है। वहीं अन्य उम्मीदवारों को हमारी समस्याओं से दूर दूर तक कोई वास्ता नहीं है। 









अमित बूरा ने कहा कि जलभराव सहित अन्य समस्याओं का समाधान केवल एक बार के लिए नहीं, बल्कि हर साल होने वाली इस समस्या का समाधान जमीनी स्तर पर स्थाई रूप से करवाना होगा। इसके लिए उन्होंने खास प्लान तैयार किया हुआ है। वहीं वार्ड के अनेक गांवों में पेयजल, सफाई, गलियों का निर्माण, गंदे पानी की निकासी सहित सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वार्ड 22 के वोटर जिला पार्षद का चयन नहीं कर रहे बल्कि चेयरमैन  पद का चुनाव लड़ रही है। इसलिए उन्होंने गुराना, ढांड, ब्याना खेड़ा, डाटा, खानपुर, सिंधड़, सिंघवा और सिसाय गांव के मतदाताओं से एक एक कीमती वोट जग के निशान पर देने की अपील की। 





                             विज्ञापन


इस अवसर पर ईश्वर बूरा, योगेश गौतम, ढिल्लू सिंहमार, भूप सिंह लोहान, डोडा, नरेश, सुरेश,  रामकुमार, संदीप, कुलदीप, रमेश, राजकुमार, अनिल, प्रदीप, सुशीला, रेखा, ज्योति, कविता, रेणू, अनीता,  इत्यादि शक्ति प्रदर्शन में मुख्य रूप से मौजूद रहे।







Amit Bura's show of strength in the Ward 22 election, when the atmosphere warmed, the opponents breathed, latest news Hisar today, Hisar news Today, Amit Boora contesting the chairman's election and not the Zilla Parishad election?

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |