स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जिला परिषद हिसार के वार्ड 22 से उम्मीदवार धर्मवीर गुराना से खास बातचीत, तीखे सवाल ?

 


हिसार : सुनील कोहाड़/ तहलका न्यूज

  पंचायत चुनाव के रंग में हिसार जिले की जनता पूरी तरह से रंग चुकी है, हर किसी की जुबान से केवल चुनावी बात ही सुनने को मिल रही है। जिला परिषद के वार्ड 22 से उम्मीदवार धर्मवीर गुराना ने तहलका न्यूज से बातचीत करते हुए अनेक मुद्दे रखें और अपने विरोधियों पर निशाना साधा। 






सवाल : इससे पहले आपकी पत्नी जिला परिषद की सदस्य चुनी गई थी तो आपने क्या किया?

जवाब: धर्मवीर गुराना ने कहा कि जब उनके वार्ड से उनकी पत्नी जिला परिषद सदस्य चुनी गई थी तो उनके कार्यकाल में वार्ड में अनेक विकास कार्य कराए गए। उन्होंने युवाओं को नशे की लत से दूर रखने के लिए खेलो को बढ़ावा दिया। ताकि युवा खेलों में भी अपना भाग्य आजमा सकें। लेकिन भाजपा सरकार ने किसान विरोधी कानून लागू कर दिया, जिसके कारण किसानों को लंबे समय तक आंदोलन करना पड़ा था। उन्होंने वार्ड के लोगों की जनभावना को समझते हुए टीकरी बार्डर पर जाकर त्याग पत्र दे दिया था। जिसके कारण काफी कार्य अधर में रह गए। 









सवाल : आप किस पार्टी से संबंध रखते हैं ?

जवाब: धर्मवीर गुराना ने कहा कि वो किसी भी पार्टी से संबंध नहीं रखते हैं। उनकी पार्टी उनके वार्ड की जनता है। उन्होंने कहा कि चाहे भाजपा जजपा पार्टी सिम्बल पर चुनाव नहीं लड़ रही, लेकिन जजपा और भाजपा के नेता चुनावी रण में उतरे हुए हैं। ऐसे में किसान, मजदूर, युवा और मध्यम वर्ग विरोधी सरकार के इन नेताओं को धूल चटाने का का करेंगी। क्योंकि किसान आंदोलन के दौरान हुए समझौते पर सरकार ने आज तक पूरा नहीं किया है। वहीं तीन साल से गठबंधन की सरकार है और नारनौंद हल्के की इस सरकार में भागेदारी होने के बाद भी कोई विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। ऐसे में लोग हर पद पर इन पार्टियों के नेताओं को बेनकाब करने का काम कर सामाजिक, लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने व दूर करने वाले धर्मवीर गुराना को ही जिताने का काम करेंगे। 









सवाल: आप सामाजिक कैसे हो ?

जवाब: धर्मवीर गुराना ने कहा कि जिन लोगों का प्रतिनिधित्व करना है और जो प्रतिनिधि उनके बीच में रहे, वहीं सामाजिक आदमी होता है, ना कि बड़े शहरों व बड़ी बड़ी गाड़ियों में चलने वाला। जो बड़े शहरों में रहते हैं उन्हें ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं से दूर दूर तक कोई वास्ता नहीं होता। ऐसे में वो उनकी समस्याओं का कैसे समाधान करवा सकते हैं।








सवाल : वार्ड में क्या क्या समस्याएं हैं ?

जवाब : धर्मवीर गुराना ने कहा कि भाजपा जजपा की सरकार में गरीबों को समय पर राशन नहीं मिल रहा है और ना ही बुजुर्गों को बुढ़ापा पेंशन नहीं मिल रही है। लोग राशनकार्ड बनवाने, सफाई व्यवस्था का जनाजा निकला हुआ है, वार्ड में जलभराव की समस्या, बदहाल गलियों में नवीनीकरण, गलियों में स्ट्रीट लाइट नहीं है, सरकार स्कूलों को बंद कर रही है, इसलिए लोगों की आवाज बनकर उनकी समस्याओं का समाधान करवाना ही धर्मवीर गुराना का एकमात्र उद्देश्य है। 









सवाल : अगर आप जिला परिषद सदस्य चुने जाते हैं तो आपकी क्या प्राथमिकता रहेगी ?

जवाब : धर्मवीर गुराना ने कहा कि उनकी जीत निश्चित है और उन्हें हर गांव में भरपूर समर्थन मिल रहा है। चुनाव जीतने के बाद वार्ड में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करवाना, जलभराव की समस्या के लिए उचित व्यवस्था करवाना, सभी जाति के लोगों को एक साथ लेकर वार्ड में विकास कार्य करवाए जाएंगे। वहीं युवाओं को खेलों का सामना ग्रांट से दिलवाया जाने की बात कही। वहीं जहां पर खेलों के लिए जगह नहीं है वहां पर अभ्यास के लिए जगह उपलब्ध करवाने पर काम करना होगा।







Special conversation with Dharamveer Gurana, candidate from Ward 22 of Zilla Parishad Hisar, sharp questions, Hisar news Today live, Hindi news Hisar, panchayat election Hisar today news, Narnaund news,


Advt file 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |