स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जब सांसद नायब सिंह सैनी व विधायक सुभाष सुधा भी कलाकारों के साथ लगे झूमने !

सांसद नायब सिंह सैनी व विधायक सुभाष सुधा ने किया सरस और क्राफ्ट मेले का निरीक्षण, देश भर से आए शिल्पकारों के साथ की मन की बात सांझा, लोक कलाकारों के प्रत्येक गु्रप को विधायक सुभाष सुधा ने दी 500-500 रुपए की ईनाम राशि !

कुरुक्षेत्र 20 नवंबर / तहलका न्यूज 

 सांसद नायब सिंह सैनी व विधायक सुभाष सुधा अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव 2022 में शिल्प और सरस मेले में कलाकारों के साथ झूमते हुए नजर आए। इन जन प्रतिनिधियों के साथ-साथ दूर दराज से आए पर्यटक भी लोक कलाकारोंं की स्वर लहरियों पर झूमने पर मजबूर हो गए। अहम पहलु यह है कि सांसद नायब सिंह सैनी व विधायक सुभाष सुधा ने देश भर से आए शिल्पकारों की मन की बात को सांझा किया। इतना ही नहीं विधायक सुभाष सुधा ने बीन बांसुरी, ढोल नगाडा, जंगमजोगी, बाजीगर सहित अन्य गु्रपों के कलाकारों को 500-500 रुपए की ईनाम राशि देकर सम्मानित भी किया।








अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 में एनजेेडसीसी, डीआरडीए, केडीबी व प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित शिल्प और सरस मेले का निरीक्षण करने के लिए सांसद नायब सिंह सैनी व विधायक सुभाष सुधा अचानक पहुंचे। सांसद नायब सिंह सैनी व विधायक सुभाष सुधा ने सबसे पहले देश भर से आए शिल्पकारों से प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधों के बारे में फीडबैक ली और उपलब्ध करवाई गई सुविधाओं और सरस मेले के अनुभवों के बारे में जाना। इसके बाद सांसद व विधायक ने एनजैडसीसी व हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के लोक कलाकारों के कार्यक्रम को देखा जैसे ही इन लोक कलाकारों ने हरियाणा के पराम्परिक वाद्यय यंत्रों की स्वर लहरों को छेडा तो सांसद नायब सिंह सैनी व विधायक सुभाष सुधा भी अपने आप को रोक नहीं सके। इन लोक कलाकारों के वाद्यय यंत्रों की धुनो और स्वरों के साथ झूम उठे। इतना ही नहीं आम लोगों ने भी इन लोक धुनो पर जमकर नृत्य किया।










सांसद नायब सिंह सैनी ने मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला व मुख्यमंत्री मनोहर लाल गत दिवस संत मोरारी बापू की श्रीराम कथा और मुख्यमंत्री ने पहली बार सरस और शिल्प मेले का उदघाटन कर अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव 2022 के मेलों का शुभारंभ किया। इस बार 29 नवंबर को राष्टïपति द्रौपदी मुर्मू विधिवत रूप से महोत्सव का शुभांरभ करेंगी। सरकार की तरफ से इस महोत्सव को एक नया आयाम दिया गया है अब यह महोत्सव आम जन का महोत्सव बन गया है।









विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल 23 नवंबर को पहली बार विभिन्न संस्थाओं के धार्मिक स्थलों में पहुंचकर अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव का निमंत्रण देंगे। इस महोत्सव को आमजन का महोत्सव बनाने के लिए एक दिन में एक साथ करीब 1 दर्जन संस्थाओं में पहुंच कर संस्थाओं के प्रतिनिधियों से अपने मन की बात को सांझा करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव को एक नई दिशा मिली है ठीक उसी प्रकार कुरुक्षेत्र के पर्यटन विकास को भी एक नई राह पर आगे चलने का अवसर मिला है। इस मौके पर एडीसी अखिल पिलानी, सीईओ केडीबी चंद्रकांत कटारिया, केडीबी सदस्य सौरभ चौधरी, सुशील राणा,केसी रंगा आदि उपस्थित थे।






When MP Nayab Singh Saini and MLA Subhash Sudha also started dancing with the artists, kurukshetra news Today, latest news Haryana, Haryana news,

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |