स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

युवक की हत्या के मामले में सबूत मिटाने वाला गिरफ्तार !


हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


हिसार जिले के पाबड़ा गांव के युवक की हत्या के मामले में उकलाना थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित युवक को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपित ने वारदात स्थल से सबूत मिटाने का काम किया था।‌ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।








 थाना उकलाना पुलिस ने पाबड़ा निवासी संजय उर्फ काला की हत्या के आरोप में फरीदपुर निवासी अनीशा उर्फ निशा को थाना उकलाना में आईपीसी की धारा 302/201/120B के तहत दर्ज  405 दिनाक 03.11.2022 मामले में गिरफ्तार किया गया है। 







     निरीक्षक बलवंत सिंह ने बताया कि फरीदपुर सलीम और पाबड़ा निवासी नरेंद्र ने रंजिशन पाबड़ा निवासी संजय उर्फ काला की हत्या कर दी थी। आरोपित अनीशा उर्फ निशा ने हत्या की वारदात के बाद फर्श पर पड़े खून को पानी से धोकर साक्ष्यों को मिटाने को कोशिश की थी। आरोपित को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। उपरोक्त मामले में पहले दो आरोपित फरीदपुर निवासी सलीम और पाबड़ा निवासी नरेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।









 गौरतलब है कि थाना उकलाना में गांव पाबड़ा निवासी प्रदीप ने अपने भाई संजय उर्फ काला की हत्या के बारे में शिकायत दी थी। शिकायत में प्रदीप ने कहा कि मेरा भाई संजय उर्फ काला पाबड़ा निवासी सुनील के ट्रैक्टर पर ड्राइवरी करता था। 03.11.2022 को वह सुबह में हमारे घर से मोटरसाईकल पर सवार होकर गांव में सुनील के पास गया था। सुनील के पास काम ना होने कि वजह से वह सुनील को गांव फरीदपुर में निजी कार्य के लिये कह कर आ गया था ।











 मेरे पास सुनील का फोन आया और बताया कि संजय के चोट लगी है जो गांव फरीदपुर में पाबडा मोड़ पर शमशेर के मकान के सामने पडा है। आप आ जाओ मै भी आ रहा हुं। सूचना मिलने पर मैं मेरे पिता महाबीर को साथ लेकर मौका पर पहुंचा तो हमने देखा कि मेरा भाई संजय जो शमशेर सिंह के मकान के सामने खाली जगह में मृत अवस्था में पडा था। मैने मेरे भाई के शव को ध्यान से चैक किया तो उसके दाहिने हाथ पर चोट लगी हुई थी व उसके शरीर के अलग-अलग हिस्सो पर काफी चोटों के निशान थे। मारी गई चोटो के कारण शरीर पर पड़े सारे नील के निशान स्पष्ट रुप से नजर आ रहे थे व मेरे भाई के दाहिने हाथ से, मुंह से, नाक से व पैरो से खुन निकला हुआ था ।












 मुझे मेरे भाई ने कई दिन पहले बतलाया था कि मेरा शमशेर सिंह की लडकी के साथ प्रेम प्रसंग है मै उसी के साथ अपनी शादी करवाना चाहता हूं। इस संबंध के बारे मे उसके  परिवार वालो को भी मालुम था। इसी रंजिश को लेकर शमशेर सिंह व उसके लडके सलीम ने अन्य लोगो व अपने परिवार के सदस्यो के साथ मिलकर य़ोजनाबंद तरीके से मेरे भाई संजय को अपने घर बुलाकर उसके शरीर पर चोटे मारकर हत्या करके मेरे भाई कि लाश को अपने मकान के बाहर सडक के किनारे खुर्द-बुर्द करने के लिये फैंक दी ।










Hindi news haryana news, Hisar news, Another youth arrested in connection with the murder of a youth, uklana Hisar news Today, crime'news Hisar today,



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |