नारनौंद : चोरी का ट्यूबवेल पंखा खरीदने वाला पहुंचा सलाखों के पीछे
नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
नारनौंद पुलिस ने चोरी की वारदातों पर लगाम लगाते हुए चोरी का पंखा खरीदने वाले आरोपित को पकड़ लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पेटवाड़ निवासी सतीश ने खेत से ट्यूबवेल का पंखा चोरी कर बेच दिया था। पुलिस ने पीड़ित किसान की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सतीश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया था कि उसने चोरी किए गए पंखे को राजथल गांव के अशोक उर्फ शोकी को बेच दिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अशोक उर्फ शोकि को गिरफ्तार कर लिया और उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
Hindi news haryana news Hisar news Narnaund: The person who bought the stolen fan reached behind the bars, Hisar news Today, Bhaskar news haryana, latest news narnaund today, rajthal village, Petwar village in Hisar Haryana news Today,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks