स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी के नजदीकी गांव के रिटायर्ड हैड मास्टर व उनकी पत्नी के हत्यारों को ADJ court ने सुनाई उम्रकैद व जुर्माने की सजा !

 

 हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज 

हिसार जिले ( Hisar district) के गांव उमरा ( umara village )  में लूटपाट करने और पति-पत्नी की तेजधार हथियारों से हत्या करने के दोषियों को बुधवार की दोपहर को एडीजे अमित शेरावत की कोर्ट ( ADJ court ) ने उमरा निवासी विजेंद्र, जॉनी उर्फ़ अनिल और बंटी को करीब 6 साल पहले रिटायर्ड हेडमास्टर रामकुमार और उसकी पत्नी गायत्री की तेजधार हथियार से वार कर निर्मम तरीके से हत्या करने के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई। तीनों को 10-10 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया गया।






आखिरकार 6 साल के लंबे इंतजार के बाद उमरा गांव के रिटायर्ड हैड मास्टर रामकुमार शर्मा व उनकी पत्नी गायत्री के हत्या करने के मामले में हांसी सदर थाना पुलिस ने उमरा गांव के ही विजेंद्र, जॉनी उर्फ़ अनिल और बंटी को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने गहनता से जांच कर तीनों के खिलाफ पुख्ता सबूत इकट्ठा कर अदालत में पेश किए। अदालत ने दोनों पक्षों की तमाम दलीलें सुनने के बाद हांसी सदर थाना पुलिस द्वारा अदालत में पेश किए गए पुख्ता सबूतों के आधार पर उम्र कैद व दस दस हजार रुपए जुर्माने की सजा बुधवार को सुना दी।








गौरतलब है कि एमडीयू रोहतक के अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर एवं मृतक दंपति के बड़े बेटे राजेश कुमार ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया था कि वह उमरा गांव का रहने वाला है और फिलहाल रोहतक में  एमडीयू यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं और अपने बाल बच्चों के साथ रोहतक में रहता है। उसका छोटा भाई संजय सिलीगुड़ी में ट्रांसपोर्ट कंपनी में नौकरी करता है। उनकी बड़ी बहन रोशनी हिसार रहती है। उसके पिता रामकुमार हेडमास्टर पद से रिटायर होने के बाद अपनी पत्नी गायत्री के साथ गांव उमरा स्थित पुस्तैनी मकान में रहते थे। उसके ताऊ ताऊ लक्ष्मण ने 7 अक्टूबर 2016 को फोन पर सूचना दी कि तुम्हारे पिता रामकुमार रोज सुबह उसका खाना देने के लिए मंदिर में आते थे। आज नहीं आए तो काफी इंतजार करने के बाद घर जाकर देखा तो घर का मैंन दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज लगाने पर भी दरवाजा नहीं खुला और ना ही अंदर से कोई जवाब आया तो पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला कर अंदर गए तो दोनों के शव खून से लथपथ पड़े हुए थे। तेज हथियारों से वार करके उनकी हत्या की गई थी। कमरे की अलमारी व संदूक खुले पड़े हुए थे और सामान बिखरा हुआ था।सदर थाना पुलिस हांसी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में जांच के बाद उमरा गांव के ही विजेंद्र, जॉनी उर्फ़ अनिल और बंटी को गिरफ्तार किया था।






  • Hindi News 
  • Local 
  • Haryana 
  • Hisar 
  • Double Murder In Hisar's Umra, ADJ Court's Decision, Head Teacher wife, Robbery, Life Imprisonment To Killers, Haryana News Today, Hisar News Today, Latest News Hisar Today, Breaking News Hisar Today, Hansi News Today, Hansi Crime News Today,

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |