स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी पंचायत चुनाव में 3 गांवों में सरपंच के लिए 3 महिलाएं, 2 पुरुष मैदान ने भरे नामांकन; पंच का कोई आवेदन नहीं !

 पंचायत चुनाव:



हांसी खंड द्वितीय के तीन गांव में 5 उम्मीदवारों ने करवाया सरपंच पद के लिए नामांकन पत्र जमा


 हांसी खंड द्वितीय के 23 गांव के 300 पंच पदों के लिए अभी तक किसी उम्मीदवार ने नहीं किया नामांकन

हांसी : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज 


हांसी खंड द्वितीय के अंतर्गत आने वाले 3 गांव में 5 उम्मीदवारों ने सरपंच पद के लिए नामांकन जमा करवाए हैं । जिनमें 2 पुरुष तथा तीन महिला उम्मीदवार हैं।  एसडीएम डॉ जितेंद्र सिंह अहलावत ने सोमवार साय उक्त जानकारी देते हुए बताया कि रोशन खेड़ा और  पुट्ठी  गांव में 2-2 उम्मीदवारों ने तथा बास बादशाहपुर गांव में एक उम्मीदवार ने सरपंच पद के लिए नामांकन पत्र जमा करवाया है।







                 उन्होंने बताया कि रोशन खेड़ा गांव में नामांकन जमा करवाने वाली दोनों महिला उम्मीदवार हैं तथा एक महिला उम्मीदवार ने बास बादशाहपुर गांव में सरपंच पद के लिए नामांकन जमा करवाया है। उन्होंने बताया कि आशी खंड द्वितीय में 23 ग्राम पंचायतें हैं जिनमें 300 पद ग्राम पंचायत पंचों के हैं अभी तक किसी भी गांव में पंच पद के लिए किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं भरा है। इस खंड में पंचायत समिति 18 वार्ड है इनमें भी अभी तक किसी भी उम्मीदवार द्वारा पंचायत समिति सदस्य पद के लिए नामांकन नहीं किया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |