नारनौंद : लड़ाई झगड़ा करने वाला एक और युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे !
नारनौंद : सुनील कोहाड़ /
नारनौंद उपमंडल के गांव राखी शाहपुर ( Rakhi Shapur ) युवक के साथ मारपीट कर मोबाइल फोन छीनने के मामले में नारनौंद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोठ ( moth ) गांव के युवक को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपित युवक को अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।
राखी शाहपुर ( Rakhi Shapur ) निवासी राजीव के साथ युवकों ने लड़ाई झगड़ा कर मोबाइल फोन छीन कर मौके से फरार हो गए थे। राजीव ने इसकी शिकायत नारनौंद पुलिस थाने में दी तो पुलिस ( narnaund police ) ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मोठ करनैल निवासी अजय को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इस मामले के एक आरोपित राखी शाहपुर ( Rakhi Shapur ) निवासी कर्मवीर उर्फ कालू को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी है।
Hindi news>haryana>Hisar news> Another youth who quarreled in the hands of the Narnaund police, Hisar News today crime'news Hansi, narnaund news Live

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks