40 बोतल अवैध शराब सहित अलग अलग जगह से दो युवक काबू।
हिसार : सुनील कोहाड़/ तहलका न्यूज
हिसार पुलिस की वाहन चोरी निरोधक पुलिस टीम वो सदर थाना हिसार की पुलिस ने अलग अलग जगह से दो युवकों को काबू कर 40 बोतल अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से शराब बरामद दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम 2020 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
एएसआई सूरजमल ने बताया कि पुलिस टीम ने गस्त के दौरान सूचना के आधार पर गांव चौधरीवास में स्थित दुकान के पास अवैध रूप ने शराब बेचते हुए एक युवक को काबू कर 9 बोतल, 19 अद्दे और 41 पव्वे अवैध देसी शराब बरामद की । नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम गांव टोकस निवास आदेश बताया। बरामद 9 बोतल, 19 अद्दे और 41 पव्वे , इस तरह कुल 28 बोतल अवैध देसी शराब को कब्जा पुलिस लेकर आदेश के खिलाफ थाना आजाद नगर हिसार में आबकारी अधिनियम संशोधन के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।
इसके साथ ही थाना सदर हिसार पुलिस ने गस्त के दौरान हिसार कैंट स्थित बीकानेर मिस्ठान के पास से शक के आधार पर एक युवक को प्लास्टिक के कट्टे सहित काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम दांग खुर्द, भिवानी निवासी नरेश बताया। नियमानुसार तलाशी लेने पर प्लास्टिक के कट्टे से 12 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। बरामद अवैध शराब को कब्जा पुलिस लेकर नरेश कुमार के खिलाफ थाना सदर हिसार में आबकारी अधिनियम संशोधन के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Hindi news haryana Hisar news live >Two youths arrested from different places including 40 bottles of illegal liquor< Hisar news Today, Hisar cunt,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks