हिसार में खौफनाक मंजर : बाइक सवार युवकों को कार से कुचलने की कोशिश, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीरें !
हिसार में हांसी के युवकों पर जान लेवा हमला, सीसीटीवी कैमरे में कैद
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
हिसार की एक होटल में गए छात्रों की होटल में पहले से ही मौजूद 4 युवकों से किसी बात को लेकर बहस हो गई। हांसी के युवकों का आरोप है कि जब वो होटल से अपनी बाइक पर सवार होकर घर के लिए निकले तो झगड़ा करने वालों ने उनको कार से कुचलने का प्रयास किया। बाइक सवार युवकों को कार से टक्कर मार दी। लेकिन गनीमत रही कि सभी युवक बाल बाल बच गए। ये हादसा वहां पर लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गया। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने युवकों के खिलाफ धारा 307,323,34,427 व 506 के तहत मामला दर्ज किया है।
हांसी की हनुमान कालोनी निवासी राहुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह CR कालेज हिसार में LAW की शिक्षा ग्रहण कर रहा है। वो अपने भाई ललीत और दोस्त सन्दीप, हांसी निवासी परमजीत, लोहारू निवासी दिपांशु, राजकुमार, तनु मेहता व देवा वासी बावल के साथ किराए पर लिए गए कमरे पर पार्टी कर रहे थे।
शिकायत कर्ता का आरोप है कि फिर वह चारो लड़के होटल से चले गये और उसके कुछ समय बाद हम सभी अपने तीनो मोटरसाइकिल पर सवार होकर होटल से घर के लिए चलने लगे तो कुछ दूरी पर वही लड़के गाड़ी लिए हुए खड़े थे और हमे रुकने के लिए आवाज लगाई। उनमें से एक लड़के ने दोस्त परमजीत के साथ लड़ाई झगडा भी किया। उसी लड़के ने परमजीत को धमकी देते हुए कहा कि आज तो तुम्हें छोड़ दिया आगे नही छोडूंगा। आरोप है कि ये सब होने के बाद उन्होने अपनी गाडी से जान से मारने की नियत से हमारे मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिससे उसे और दोस्त परमजीत, संदीप व ललीत को काफी चोटे लग गई और वो गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके दोस्तों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने छात्रों के ब्यान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल चारों आरोपित युवक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
Hindi news haryana, Hisar news Life-threatening attack on youths of Hansi in Hisar, captured in CCTV camera, latest news Haryana, Hisar news Today,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks