रामराय भैण के तीन युवकों से सुलझी आसपास के क्षेत्र में हुई चोरी की कई वारदातें, पुलिस रिमांड के दौरान खुले रहस्य
पुलिस रिमांड के दौरान चोरी की गई तीन बाइक व मोबाइल फोन बरामद !
जींद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
रामराय गांव में मकान से पांच हजार रुपये और मोबाइल फोन चोरी के मामले को सुलझाते हुए जींद सदर थाना पुलिस ने चोरी की कई वारदातों का पर्दाफाश किया है। चोरी के आरोप में गिरफ्तार किए गए रामराय गांव निवासी आशीष उर्फ कालिया, गुलाब और राजपुरा भैण निवासी विक्रम उर्फ सोमवीर से पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस ने तीनों की निशानदेही पर चोरी की गई तीन बाइक तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। तीनों आरोपितों को एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया जहां से गुलाब को जेल भेज दिया गया। जबकि विक्रम उर्फ सोमबीर तथा आशीष उर्फ कालिया को पुलिस ने प्रोटेक्शन वारंट पर लिया है ताकि आरोपितों से अन्य वारदातों का भी खुलासा किया जा सके।
सदर थाना जींद के जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपितों के खिलाफ चोरी, छीना-झपटी के कई मामले दर्ज हैं। आरोपितों से पुलिस रिमांड के दौरान चोरी की तीन बाइक और एक मोबाइल बरामद किया है। पुलिस रिमांड के बाद बुधवार को पुलिस ने आरोपितों को अदालत में पेश किया, जहां गुलाब को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया, जबकि आशीष उर्फ कालिया, विक्रम उर्फ सोमवीर से अन्य मामलों में पूछताछ करने के लिए प्रोटेक्शन वारंट पर लिया है। आरोपित आशीष उर्फ कालिया, गुलाब और विक्रम उर्फ सोमबीर को रामराय में मोबाइल फोन और पांच हजार रुपये चोरी करने के मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था।
जिनसे गांव राजपुरा भैण से चोरी की गई बाइक बरामद की है। इसके अलावा चोरी किया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है। आरोपितों ने जींद जिले में अनेक चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। जिनमें सदर क्षेत्र में चोरी की तीन वारदात और थाना शहर जींद क्षेत्र से दो अन्य बाइक चोरी करना भी कबूल किया है। आरोपितों से चोरी की तीन बाइक, मोबाइल फोन बरामद हुई हैं। पुलिस रिमांड के बाद पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश किया जहां से आरोपित गुलाब को जेल भेज दिया है जबकि आरोपित आशीष, विक्रम उर्फ सोमबीर से अन्य मामलों की पूछताछ के लिए प्रोटेक्शन वारंट पर लिया गया है। इसके अलावा आरोपितों ने लगभग एक महीना पहले गांव ईंटल कलां से आंगनबाड़ी केंद्र से गैस-सिलेंडर और चूल्हा सहित अन्य सामान चोरी की थी। करीब छह महीने पहले गांव ईंटल खुर्द के खेतों में बने कमरे से दो बैटरी चोरी की थी। दो महीने पहले जवाहर नगर पटियाला चौक में से एक बाइक चोरी की थी। छह नवंबर रात को रामराय गांव में एक मकान से मोबाइल फोन और पांच हजार रुपये चोरी किए गए थे। छह नवंबर राजपुरा भैण से एक बाइक चोरी किया था। दस-15 दिन पहले दखनिया मंदिर जींद के पास गली में से एक बाइक चोरी की थी।
Hindi news> Haryana> jind news>Many incidents of theft solved with three youths, secrets open during jind police remand, Jind news Today, crime' news,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks