हिसार जिले में चोरों के हौंसले बुलंद, साथ साथ चटकाए चार दुकानों के ताले, एक लाख की नगदी, महंगें मोबाइल फोन सहित अन्य कीमती सामान चोरी !
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
हिसार जिले के बरवाला शहर में बीती रात चोरों ने बिना किसी खौफ के चार दुकानों को निशाना बनाया और दुकानों में रखी करीब एक लाख रूपए की नगदी सहित महंगें महंगें मोबाइल फोन, लेपटॉप सहित अन्य सामान चुराकर मौके से फरार हो गए। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरें में कैद हो गई। दुकानदारों ने इसकी शिकायत पुलिस में की तो पुलिस ने मौके का निरीक्षण का जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से चोरों को तलाश करने में जुटी हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव सरसौद निवासी मनीष ने बताया कि बरवाला शहर के मैंन रोड़ पर उसकी मायरा मोबाइल की दुकान है। बुधवार की शाम को हर रोज की तरह वो अपनी दुकान को ठीक तरह से बंद करके अपने घर चला गया था। सुबह आकर दुकान खोलकर देखा तो वो दंग रह गया। क्योंकि दुकान के अंदर रखा सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था और दुकान के अंदर से छत पर जाने वाली सीढिय़ों के गेट का ताला टूटा हुआ था। जब उसने दुकान में रखी नगदी व अन्य सामान चैक किया तो 35 हजार रूपए की नगदी, दस महंगें महंगें दामों के नए मोबाइल फोन व करीब आधा दर्जन पुराने मोबाइल फोन गायब मिले। बताया जा रहा है कि चोर पास की दुकान की सीढिय़ों का ताला तोडक़र छत पर चढ़े और फिर एक के बाद एक छत के रास्ते चारों दुकानों को अपना निशाना बनाया। चोरों की पूरी करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें दो युवक बेखौफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
मनीष ने बताया कि उसकी दुकान के साथ साथ पास में स्थित अग्रवाल सैनिटरी स्टोर से भी 50 हजार रूपए की नगदी व लेपटॉप चोरी करके ले गए। साथ ही एक पेंटस व मार्बल की दुकान से पांच हजार रूपए की नगदी व चांदी के सिक्के चोरी करके ले गए। इसके अलावा रघु भाई प्रैस की दुकान से भी चोर सामान चुराकर मौके से फरार हो गए।
Ƒाटना की सूचना मिलते ही बरवाला पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस दुकानों व आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान करने में जुटी हुई है। जांच अधिकारी का कहना है कि पुलिस के हाथ कुछ पुख्ता सबूत हाथ लगे हैं। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
Hindi NewsLocalHaryanaHisarTheft In 4 Shops In Barwala, Hisar, Thieves Seen In CCTV, One Lakh Rupees Cash, Goods Stolen. Hisar News Today, Crime News,


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks