स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

पिक अप गाड़ी बाइक सवार को घसिटते ले गई, बाइक सवार की मौत, दूसरा बाल बाल बचा !

 


फतेहाबाद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


फतेहाबाद जिले के नागपुर रोड़  पर गांव के पास एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार पिक अप गाड़ी बाइक सवार को घसीटते हुए दूर तक ले गई।  जिसमें बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 






पुलिस को दिए ब्यान में ढाणी छतरियां हाल ढाणी ठोबा निवासी भूप सिंह ने बताया कि उसका ताऊ महाबीर ढाणी छतरियां में रहता है। वो अपने ताऊ के पोते 18 वर्षीय अर्जुन के साथ किसी काम से मोटरसाइकिल पर सवार होकर फतेहाबाद आया हुआ था। काम करने के बाद जब वह शाम को वापस अपने गांव जा रहे थे तो नागपुर रोड़ पर सामने से एक पिकअप गाड़ी का चालक गाड़ी को तेजगति व लापरवाही से चलाते हुए आया। गाड़ी चालक की लापरवाही को देखते हुए बचने के लिए उसने अपने मोटरसाइकिल को कच्चे रास्ते पर गिरा दिया।  उसके बाद भी पिकअप चालक ने गलत दिशा में लाकर अपनी गाड़ी अर्जुन के ऊपर चढ़ा दी और काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया।  उसने घायल अर्जुन को तुरंत ही उपचार के लिए फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल में ले गया जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






haryanafatehabad news accident in fatehabad bike‌rider was dragged by pickup death of young man, hindi news portal, Haryana news Today live, 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |