स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

घुड़चढ़ी के दिन दुल्हा हुआ लापता, दुल्हा-दुल्हन के परिजनों के फूले हाथ पांव, जाने फिर क्या हुआ !

 प्रेम प्रसंग के चलते इस रिश्ते से था नाखुश, परिजनों को बताने में कर दी थी देरी !


रेवाड़ी : तहलका न्यूज


 रेवाड़ी के धारूहेड़ा क्षेत्र के एक  युवक की शादी की तैयारी जोरों से चल रही थीं। परिवार में खुशी का माहौल था और शगुन के गीत गाए जा रहे थे कि अज्ञात परिस्थितियों में एक दिन पहले दूल्हा गायब हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस थाने में दूल्हे के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई गई। दोनों परिवारों की मान मर्यादा को देखते हुए छोटे भाई को दूल्हा बनाकर बारात रवाना हो गई।





रविंद्र ने अपने बड़े बेटे राहुल का रिश्ता सोनीपत जिले की रहने वाली कंगना के साथ तय किया था। बताया जा रहा है कि राहुल का प्रेम प्रसंग किसी अन्य लड़की के साथ चल रहा था और वो उससे ही शादी करना चाहता था। जिसके कारण वह इस रिश्ते से खुश नहीं था। लेकिन बाद में परिजनों को इसकी भनक लगी तो रिश्ता तय करने के बाद परिजनों के लिए ऐसा करना संभव नहीं समझा। इसके बाद राहुल गत 23 अक्टूबर को घर से अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गया। उसने मोबाइल फोन रखना भी बंद कर दिया था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। इसके बाद एक नवंबर को वह खुद घर आ गया। इसके बाद परिजनों ने उसकी शादी धूमधाम से करने की तैयारियां शुरू कर दी।






बारात सोनीपत की जगह कंगना के मामा के घर लुधियाना जानी तय हुई थी। शादी देह उठनी एकादशी के दिन 4 नवंबर की तय हुई थी। बताया जा रहा है कि 3 नवंबर तक राहुल ने शादी को लेकर कोई विरोध नहीं किया परंतु वह शादी से खुश नजर आ रहा था। गुरूवार को उसकी बड़ी बहन को ब्यूटी पार्लर जाना था। राहुल उसे बाइक पर बैठा कर ब्यूटी पार्लर ले गया और उसे वहां पर छोड़ने के बाद राहुल अपने दोस्त कपिल के पास जाने की बात कहकर चला गया। देर शाम तक परिजन उसकी तलाश करते रहे। परंतु उसका कोई पता नहीं चल सका। उसके छोटे भाई ने थाना धारूहेड़ा पुलिस को उसके लापता होने की शिकायत दी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।






बताया जा रहा है कि सामाजिक मर्यादाओं को देखते हुए यह तय हुआ कि कंगना के साथ राहुल की जगह विकास की शादी की जाए। ग्रामीणों के अनुसार वर पक्ष की ओर से विकास को दूल्हा बनाकर बारात लुधियाना के लिए रवाना हो गई।






जांच अधिकारी सचिन ने बताया कि राहुल ने कई दिनों से मोबाइल फोन रखना बंद किया हुआ है, जिस कारण उसकी तलाश करने में परेशानी आ रही है। उसके दोस्तों से पूछताछ की जा रही है।





haryana groom missin beforeharyana groom-missing before going to procession younge going to procession younger brother had to get married with bride


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |