हिसार : शादी समारोह में सब्जी गिरने को लेकर हुए झगड़े में युवक की हत्या !
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
हिसार के कैमरी रोड़ स्थित अमरदीप कॉलोनी में एक शादी समारोह में सब्जी गिरने को लेकर हुए मामूली विवाद इतना बढ़ा की एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक के पिता के ब्यान पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव मृतक के परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। फिलहाल आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
मिली जानकारी के अनुसार अमरदीप कॉलोनी में आयोजित एक शादी समारोह में सब्जी गिरने को लेकर अंकित का झगड़ा हो गया तो उसने अपने दोस्त बास निवासी आशीष मोर को बुला लिया। जब अंकित वहां पर पहुंचा तो दूसरे पक्ष के युवकों ने आंकित, आशीष व कालीरावण निवासी अशोक न्यू अमन विहार कॉलोनी निवासी पवन, प्रदीप, प्रवीन बिश्रोई व रावतखेड़ा निवासी रजत को समझाने लगे तो फिर से हुए विवाद बढ़ गया और पवन, प्रदीप, प्रवीन बिश्रोई, रजत सहित सात आठ युवकों ने उन पर ईंट बरसानी शुरू कर दी। जिसमें ईंट माकर अंकित की हत्या कर दी जबकि अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अंकित के पिता राजेश के ब्यान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Youth killed in a quarrel over falling vegetables in marriage ceremony, Hindi News Haryana, Latest News Hisar, Breaking News Haryana Today,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks