पत्नी को पीट रहा था पति, छुड़वाने के लिए पुलिस पहुंची तो फोड़ दिया थानेदार का सिर !
रोहतक : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
रोहतक जिले की महम चौबीसी के गांव में एक पति अपनी पत्नी के साथ लड़ाई झगड़ा कर रहा था तो पत्नी ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और पति को समझाने लगी तो पति ने गुस्से में ईंट मारकर थानेदार का ही सिर फोड़ दिया। मौके पर मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों ने आरोपित को काबू किया और गंभीर रूप से घायल थानेदार को अस्पताल में भर्ती करवाया।
मिली जानकारी के अनुसार महम चौबीसी के गांव अजायब की एक महिला ने पंचकूला स्थित पुलिस मुख्यालय पर कॉल कर कहा कि उसका पति उसके साथ लड़ाई झगड़ा कर उसको पीट रहा है। तो ईवीआर पर तैनात ईएसआई सुरजभान को इसकी सूचना मिली तो वो एसपीओ सत्ते व चालक मंदीप के साथ तुरंत ही मौके पर पहुंचे और महिला के पति अमित को समझाने लगे तो अजायब निवासी अमित ने गुस्से में आकर ईएसआई सुरजभान के सिर में ईंट मार दी। जिसके कारण वो गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद चालक मंदीप व एसपीओ सत्ते ने तुरंत ही आरोपित को काबू किया और पुलिस थाने में ले गए। वहीं घायल थानेदार को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने ईएसआई सुरजभान की शिकायत पर आरोपित अमित के खिलाफ लड़ाई झगड़ा करने, मारपीट करने, सरकारी डयूटी में बाधा पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks